औरंगाबाद : बीएसएफ जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा घर, अंतिम दर्शन के लिए उमड़े लोग

Updated:
1 / 6
Aurangabad News : वज्रपात की चपेट में आकर शहीद हुए बीएसएफ जवान जयंत कुमार सिंह का पार्थिव शरीर औरंगाबाद पहुंचा. उनके अंतिम दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा. 'भारत माता की जय' के नारों के बीच अंतिम यात्रा निकाली गई.
फुल स्क्रीन में देखें

विलाप करते शहीद जयंत कुमार सिंह के परिजन

Aurangabad News : वज्रपात की चपेट में आकर शहीद हुए बीएसएफ जवान जयंत कुमार सिंह का पार्थिव शरीर औरंगाबाद पहुंचा. उनके अंतिम दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा. 'भारत माता की जय' के नारों के बीच अंतिम यात्रा निकाली गई.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें
विज्ञापन
2 / 6
'भारत माता की जय' के नारों के बीच निकली अंतिम यात्रा
फुल स्क्रीन में देखें

तिरंगा लेकर शहीद जयंत कुमार सिंह की अंतिम यात्रा में शामिल युवा.

'भारत माता की जय' के नारों के बीच निकली अंतिम यात्रा

फार्म एरिया से शुरू हुई शहीद जयंत कुमार सिंह की अंतिम यात्रा में हजारों लोग तिरंगा लेकर शामिल हुए. पूरे शहर में 'भारत माता की जय' और 'जयंत कुमार सिंह अमर रहें' के नारों से माहौल गूंज उठा.

3 / 6
देश सेवा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए बीएसएफ जवान
फुल स्क्रीन में देखें

ड्यूटी के दौरान शहीद हुए बीएसएफ जवान जयंत कुमार सिंह की फाइल फोटो.

देश सेवा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए बीएसएफ जवान

जयंत कुमार सिंह किशनगंज सीमा क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान वज्रपात की चपेट में आ गए थे. उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली और मातृभूमि की सेवा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए.

4 / 6
परिवार को छोड़ गए अमिट यादें, पूरे शहर ने दी श्रद्धांजलि
फुल स्क्रीन में देखें

परिवार के साथ शहीद बीएसएफ जवान जयंत कुमार सिंह की फाइल फोटो.

परिवार को छोड़ गए अमिट यादें, पूरे शहर ने दी श्रद्धांजलि

शहीद जयंत कुमार सिंह अपने पीछे परिवार की अमिट यादें छोड़ गए. औरंगाबाद में अंतिम विदाई के दौरान जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और हजारों लोगों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर अंतिम सलाम किया.

5 / 6
शहीद बीएसएफ जवान जयंत कुमार सिंह को नम आंखों से अंतिम विदाई
फुल स्क्रीन में देखें

शहीद जयंत कुमार सिंह के पार्थिव शरीर से लिपटकर बिलखते परिजन.

शहीद बीएसएफ जवान जयंत कुमार सिंह को नम आंखों से अंतिम विदाई

किशनगंज में ड्यूटी के दौरान वज्रपात की चपेट में आकर शहीद हुए बीएसएफ जवान जयंत कुमार सिंह का औरंगाबाद में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के दौरान परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था और हर आंख नम दिखी.

6 / 6
अंतिम दर्शन के दौरान छलका परिजनों का दर्द
फुल स्क्रीन में देखें

अंतिम दर्शन के दौरान शहीद के पार्थिव शरीर के पास विलाप करते परिजन.

अंतिम दर्शन के दौरान छलका परिजनों का दर्द

शहीद जवान के आवास पर अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. परिजनों के आंसुओं ने माहौल को भावुक कर दिया, जबकि बीएसएफ के जवान और मौजूद लोग उन्हें सांत्वना देते नजर आए.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन