ओडिशा में मिली गुमशुदा युवती, पुलिस ने परिजनों को सौंपा
सिम 31 | Prabhat Khabar Network
सिमडेगा के जलडेगा थाना क्षेत्र से लापता युवती को पुलिस ने ओडिशा के जाजपुर से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है. पुलिस की तत्परता की सराहना हो रही है.
सिमडेगा: झारखंड के सिमडेगा जिले के जलडेगा थाना क्षेत्र के ओड़गा ओपी से गुमशुदा हुई युवती को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ओडिशा के जाजपुर जिले से सकुशल बरामद कर लिया. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शनिवार को युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया.
लापता युवती की मां ने पुलिस को दी सूचना
जानकारी के अनुसार युवती 29 जुलाई को बिना किसी को बताए घर से कहीं चली गई थी. परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका. इसके बाद 5 अगस्त को युवती की मां ने ओड़गा ओपी में लिखित आवेदन देकर गुमशुदगी की सूचना दी. आवेदन के आधार पर ओड़गा ओपी में मामला दर्ज कर पुलिस ने खोजबीन शुरू की.
युवती के जाजपुर में होने की मिली जानकारी
एसपी के निर्देश पर गठित टीम ने तकनीकी जांच और अन्य उपलब्ध माध्यमों से युवती के संबंध में लगातार जानकारी जुटाई. जांच के दौरान 8 अगस्त को युवती के ओडिशा के जाजपुर जिले के कालियापानी थाना क्षेत्र में होने की जानकारी मिली.
ये भी पढ़े: 12 साल बाद अपने घर पहुंची लापता युवती, परिजनों की आंखों में छलके खुशी के आंसू
ये भी पढ़े: लापता युवतियों की बरामदगी की मांग को लेकर रौतिया समाज ने किया धरना-प्रदर्शन
कानूनी प्रक्रिया के बाद युवती को परिजनों को सौंप
इसके बाद ओड़गा ओपी प्रभारी पुअनि जितेंद्र टुडू के नेतृत्व में पुलिस टीम कालियापानी थाना पहुंची और युवती को सकुशल बरामद कर लिया. आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया. परिजनों ने युवती की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस के प्रति आभार जताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










