12 साल बाद अपने घर पहुंची लापता युवती, परिजनों की आंखों में छलके खुशी के आंसू

Updated:
विज्ञापन

परिजनों के साथ युवती| Prabhat Khabar Network

सिमडेगा की एक युवती 12 साल बाद अपने परिवार से मिली. पुलिस ने गाजियाबाद से युवती को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा. परिवार में खुशी का माहौल है.

विज्ञापन

सिमडेगाः 12 सालों से लापता एक युवती की तलाश आखिरकार पूरी हो गई. पुलिस की पहल से युवती को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया. लंबे इंतजार के बाद बेटी के घर लौटने से परिवार में खुशी का माहौल है. जानकारी के अनुसार, 30 जुलाई 2026 को सिमडेगा निवासी एक व्यक्ति ने एएचटीयू थाना में आवेदन देकर अपनी बहन के 12 वर्षों से लापता होने की सूचना दी थी. आवेदन के आधार पर एएचटीयू थाना में सनहा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई.

यूपी के गाजियाबाद में मिला युवती का पता

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर जांच शुरू की. जांच के क्रम में पुलिस ने युवती का पता उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित सूर्यनगर क्षेत्र में लगाया. युवती की बरामदगी में सूर्यनगर पुलिस चौकी और वसंती सोसाइटी फॉर महिला व चिल्ड्रेन नामक स्वयंसेवी संस्था का भी सहयोग मिला. सूचना मिलने के बाद युवती के परिजन गाजियाबाद पहुंचे और उसे सकुशल सिमडेगा लेकर आए. एएचटीयू थाना में आवश्यक पूछताछ और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने युवती को उसके परिजनों के हवाले कर दिया. 12 वर्षों बाद परिवार से मिलन के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली.


विज्ञापन
Ravikant

लेखक के बारे में

By Ravikant

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola