सिमडेगा सब जूनियर और जूनियर वर्ग में 25-25 खिलाड़ियों का प्रारंभिक चयन

Updated:
विज्ञापन

सब जूनियर और जूनियर वर्ग के खिलाड़ी | Prabhat Khabar Network

सिमडेगा में राज्य स्तरीय हॉकी चैंपियनशिप के लिए सब जूनियर और जूनियर वर्ग में 25-25 खिलाड़ियों का प्रारंभिक चयन किया गया.

विज्ञापन

सिमडेगा: पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर में 10 से 14 अगस्त तक आयोजित होने वाली नवल टाटा हॉकी झारखंड सब जूनियर व जूनियर राज्य हॉकी चैंपियनशिप 2026 (पुरुष) में भाग लेने के लिए जिला टीम के गठन को लेकर बुधवार को अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम सिमडेगा में खुला चयन ट्रायल आयोजित किया गया.

ट्रायल में जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों और खेल प्रशिक्षण केंद्रों से 125 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. कई घंटों तक चले चयन ट्रायल के बाद हॉकी सिमडेगा के चयनकर्ताओं ने सब जूनियर और जूनियर वर्ग से 25-25 खिलाड़ियों का प्रारंभिक चयन किया.

चयनित खिलाड़ियों के लिए अब विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा. शिविर में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर दोनों वर्गों से 18-18 खिलाड़ियों का अंतिम चयन किया जाएगा. चयनित खिलाड़ी सिमडेगा जिला टीम का हिस्सा बनकर 10 से 14 अगस्त तक जमशेदपुर में होने वाली राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे.

चयन ट्रायल में मुख्य चयनकर्ता के रूप में पंख्रासियुस टोप्पो, रोहित बेसरा, फ्लेबियस तिर्की, सुजीत एक्का, कुनूल भेंगरा और तलीन तिग्गा मौजूद रहे. मौके पर हॉकी झारखंड के महासचिव सह हॉकी सिमडेगा के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी, खेल विभाग के प्रशिक्षक तथा विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से आए हॉकी कोच भी उपस्थित थे.


विज्ञापन
Ravikant

लेखक के बारे में

By Ravikant

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola