PHOTOS : पहली सोमवारी पर शिवभक्ति में डूबा हाजीपुर, सुबह-सुबह बाबा हरिहरनाथ मंदिर पहुंचे तेजस्वी, 10 तस्वीरों में देखें नजारा

पहली सोमवारी को शिवमय हुआ माहौल (सांकेतिक तस्वीर)

हाजीपुर के विशालनाथ मंदिर में जिला अभिषेक करते श्रद्धालु
सावन की पहली सोमवारी के अवसर पर हाजीपुर के प्रसिद्ध विशालनाथ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा है. भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना कर रहे हैं. मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से माहौल भक्तिमय बना हुआ है. जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु लंबी कतारों में अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए.

हाजीपुर के नागेश्वर मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु
सावन की पहली सोमवारी पर हाजीपुर के नागेश्वर मंदिर में भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है. सुबह से ही भक्त जल, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर रहे हैं. मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंजता रहा. श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की.

हाजीपुर के नगर महादेव पूजा अर्चना करते श्रद्धालु
सावन की पहली सोमवारी पर हाजीपुर के प्रसिद्ध नगर महादेव मंदिर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा. सुबह से ही भक्तों ने जल, दूध, बेलपत्र और पुष्प अर्पित कर विधि-विधान से भोलेनाथ का अभिषेक किया. मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से भक्तिमय बना रहा. श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से सुख, शांति, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की.

श्रद्धालुओं का अभिवादन करते तेजस्वी
सावन की पहली सोमवारी के पावन अवसर पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सोनपुर के विश्व प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर पहुंचे. जहां उन्होंने पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक कर बाबा हरिहरनाथ जी से राज्य में सुख-शांति, समृद्धि-सौहार्द, प्रगति और सभी के मंगलमय जीवन की कामना की. साथ ही मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल भी जाना.

हाजीपुर में नंदी की पूजा करते महिलाएं

हाजीपुर बाबा पातालेश्वर नाथ मंदिर में जुटे श्रद्धालु

हाजीपुर के बाबा पातालेश्वर नाथ मंदिर में जल अभिषेक करते श्रद्धालु
सावन की पहली सोमवारी के अवसर पर हाजीपुर के बाबा पातालेश्वर नाथ मंदिर में भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. श्रद्धालुओं ने जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर विधि-विधान से भोलेनाथ का अभिषेक किया तथा सुख, शांति, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की. मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से भक्तिमय बना रहा.

हाजीपुर सावन को लेकर मेला
सावन की पहली सोमवारी के अवसर पर हाजीपुर के प्रमुख शिवालयों के आसपास आस्था के साथ मेले का भी उल्लास देखने को मिला. मंदिरों के बाहर पूजा सामग्री, बेलपत्र, फूल-माला, प्रसाद, खिलौने और खान-पान की दुकानों पर श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ रही. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने मेले का आनंद लिया. पूरे क्षेत्र में भक्ति, उत्साह और रौनक का माहौल बना रहा

मंदिर के पुजारियों के साथ तेजस्वी
सावन की पहली सोमवारी के अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने सोनपुर स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का दर्शन-पूजन किया. इस दौरान उन्होंने मंदिर के पुजारियों से आशीर्वाद लिया और पूजा-अर्चना में भाग लिया. मंदिर परिसर में उनके आगमन के दौरान श्रद्धालुओं और समर्थकों की भीड़ जुटी रही तथा सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By साक्षी कुमारी
साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











