सावन की पहली सोमवारी पर बाबा हरिहरनाथ मंदिर पहुंचे तेजस्वी यादव, एक घंटे तक की पूजा अर्चना

Updated:
विज्ञापन

बाबा हरिहर नाथ मंदिर मे तेजस्वी यादव

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Tejashwi Yadav at Baba Hariharnath Temple : सावन की पहली सोमवारी पर तेजस्वी यादव ने सोनपुर के बाबा हरिहरनाथ मंदिर में जलाभिषेक किया और राज्य की सुख-समृद्धि के लिए विशेष पूजा-अर्चना की।

विज्ञापन

Tejashwi Yadav At Baba Hariharnath Temple : सावन की पहली सोमवारी पर बिहार की राजनीति और आस्था का संगम सोनपुर के प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर में देखने को मिला. नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सोमवार सुबह मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने राज्य की सुख-समृद्धि, शांति और सभी श्रद्धालुओं की मंगलकामना की.

विज्ञापन

सुबह बाबा हरिहरनाथ मंदिर पहुंचे तेजस्वी यादव

सावन की पहली सोमवारी के अवसर पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर पहुंचे. यहां उन्होंने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक किया और राज्य में सुख-समृद्धि, शांति तथा खुशहाली की प्रार्थना की.

करीब डेढ़ घंटे तक मंदिर परिसर में रहे मौजूद

तेजस्वी यादव करीब एक घंटे तक पूजा-अर्चना में शामिल रहे. इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और कुछ समय तक बातचीत भी की. वे लगभग डेढ़ घंटे तक मंदिर परिसर में मौजूद रहे.

शिवभक्तों और कांवरियों को दिया संदेश

मीडिया से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि सावन की पहली सोमवारी पर बाबा हरिहरनाथ के दर्शन कर उन्हें आत्मिक संतोष मिला है. उन्होंने बताया कि भगवान शिव से बिहार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है. साथ ही उन्होंने सभी शिवभक्तों और कांवरियों से शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित यात्रा करने तथा पूजा-अर्चना के बाद सकुशल घर लौटने की अपील की.

स्थानीय जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता भी रहे मौजूद

इस अवसर पर महुआ के पूर्व विधायक डॉ. मुकेश रोशन सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में मौजूद रहे. सभी ने सावन की पहली सोमवारी पर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की.

Also Read : हाजीपुर में गूंजा प्रेमचंद का संदेश, 'खुचड़' ने पुरुषवादी मानसिकता पर उठाए बड़े सवाल


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन