नवजात के लिए मां का पहला दूध क्यों है जरूरी? हाजीपुर में विश्व स्तनपान दिवस पर दी गई अहम जानकारी

Updated:
विज्ञापन
जागरूकता कार्यक्रम में शामिल छात्र छात्राएं के साथ अन्य | Prabhat Khabar Network

जागरूकता कार्यक्रम में शामिल छात्र छात्राएं के साथ अन्य

Hajipur World Breastfeeding Day : महुआ के चंचल सुमन नर्सिंग कॉलेज में विश्व स्तनपान दिवस मनाया गया। छात्रों ने स्तनपान और टीकाकरण के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक किया।

विज्ञापन

Hajipur World Breastfeeding Day : हाजीपुर के महुआ प्रखंड के फुलवरिया स्थित चंचल सुमन नर्सिंग कॉलेज परिसर में विश्व स्तनपान दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य नवजात शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए स्तनपान और टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करना था.

दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का उद्घाटन कृष्णा हॉस्पिटल महुआ के संचालक डॉ. उदयशंकर कुमार उर्फ बच्चा बाबू तथा अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्ष सुरभी सुनन और सचिव प्रेमशंकर कुमार उर्फ राजाबाबू के संयुक्त नेतृत्व में किया गया.

छात्र-छात्राओं ने दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी और जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से स्तनपान एवं टीकाकरण के महत्व को समझाया. उन्होंने बताया कि जन्म के तुरंत बाद नवजात को मां का पहला गाढ़ा दूध (कोलोस्ट्रम) पिलाना उसके स्वास्थ्य और रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए बेहद लाभकारी होता है. साथ ही समय पर सभी आवश्यक टीके लगवाने की भी अपील की गई.

कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में पैक्स अध्यक्ष रामाशंकर कुमार, विजय कुमार, अंजू कुमारी, सुनील कुमार, शिवनाथ यादव, अलका कुमारी, शालिनी फाउंडेशन की सचिव रेणु कुमारी, डॉ. अंकुश कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. सभी ने स्वास्थ्य जागरूकता अभियान की सराहना की.

Also Read : हाजीपुर : सब्जी तोड़कर लौट रही थी महिला नंगे तार की चपेट में आई, बचाने गई बहू भी झुलसी



विज्ञापन
Dileep Kumar

लेखक के बारे में

By Dileep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन