हाजीपुर : सब्जी तोड़कर लौट रही थी महिला नंगे तार की चपेट में आई, बचाने गई बहू भी झुलसी

Updated:
विज्ञापन

झुलसी महिलाओं की इलाज जारी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Hajipur News : महुआ के डगरू गांव में बिजली के नंगे तार की चपेट में आने से सास-बहू बुरी तरह झुलस गईं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, स्थिति स्थिर है।

विज्ञापन

Hajipur News : हाजीपुर जिले के महुआ थाना क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही एक बड़े हादसे की वजह बनते-बनते रह गई. डगरू गांव में खेत में गिरे नंगे बिजली तार की चपेट में आने से सास और बहू गंभीर रूप से झुलस गईं. दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है.

विज्ञापन

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी अनुसार महुआ थाना क्षेत्र के डगरू गांव में रविवार दोपहर सुरेंद्र राय की पत्नी मुन्नी देवी घर के पास स्थित सब्जी के खेत से सब्जी लेकर लौट रही थीं. इसी दौरान खेत में गिरे नंगे बिजली तार की चपेट में आने से उन्हें जोरदार करंट लगा और वह गंभीर रूप से झुलस गईं.

सास को बचाने दौड़ी बहू भी हुई करंट की शिकार

मुन्नी देवी को करंट लगने के बाद उनकी बहू किस्मत कुमारी उन्हें बचाने के लिए दौड़ी. इस दौरान वह भी बिजली की चपेट में आ गई और झुलस गई. ग्रामीणों की सतर्कता से दोनों महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया.

अस्पताल में दोनों का चल रहा इलाज

परिजनों ने दोनों महिलाओं को तुरंत पातेपुर रोड स्थित कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती कराया. इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. उदयशंकर कुमार ने बताया कि मुन्नी देवी को पहले करंट लगा था, इसलिए उन्हें अधिक चोटें आई हैं. जबकि बहू किस्मत कुमारी को बचाने के दौरान करंट लगा. फिलहाल दोनों की स्थिति स्थिर है और पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी.

ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर उठाए सवाल

ग्रामीणों का कहना है कि खेत-खलिहानों में कई स्थानों पर जर्जर और नंगे बिजली तार टूटकर पड़े रहते हैं, जिससे इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं. ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के प्रति नाराजगी जताते हुए सभी पुराने और जर्जर तारों को जल्द बदलने की मांग की है.

बिजली विभाग ने जांच की बात कही

मामले पर सहायक विद्युत अभियंता किरण भारती ने बताया कि करंट लगने की सूचना मिली है. घटना घर के बाहर हुई या घर के अंदर, इसकी जांच कराई जा रही है. जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : सावन की पहली सोमवारी पर बाबा हरिहरनाथ मंदिर पहुंचे तेजस्वी यादव, एक घंटे तक की पूजा अर्चना


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन