सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी आस्था, भोलेनाथ के जलाभिषेक को लगी लंबी कतारें

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सावन की पहली सोमवारी पर बेतिया के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन

Bettiah News: सावन की पहली सोमवारी पर पश्चिम चंपारण के शिवालयों में अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा. भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में लंबी कतारें लगी रहीं. "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा. श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और मंगल की कामना की.

विज्ञापन

प्रमुख शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

बेतिया शहर के सागर पोखरा मनोकामना महादेव मंदिर, पिउनीबाग शिव मंदिर, जोड़ा शिवालय मंदिर, स्टेशन चौक शिव मंदिर, आईटीआई फील्ड शिव मंदिर और श्रीराम जानकी मंदिर (शिव मंदिर) समेत अन्य शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं.

मंदिरों में विशेष श्रृंगार, रुद्राभिषेक और महाआरती का आयोजन किया गया. श्रद्धालुओं ने गंगाजल, दूध, दही, शहद, बेलपत्र, धतूरा, भांग और पुष्प अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया.

कांवर लेकर पहुंचे शिवभक्त

सावन की पहली सोमवारी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवर में जल लेकर भी विभिन्न शिवालयों तक पहुंचे. महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला. मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्थानीय प्रशासन और मंदिर समितियों की ओर से भी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं.

कांवरियों के लिए सेवा शिविर बना सहारा

पखनाहा बाजार स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में शिवभक्त अमित गिरी की पहल पर कांवरिया सेवा शिविर संचालित किया गया. शिविर में कांवरियों के लिए निःशुल्क भोजन, नाश्ता, पेयजल, प्राथमिक उपचार, विश्राम और मोबाइल चार्जिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं.

अमित गिरी ने बताया कि यह सेवा शिविर पूरे सावन माह तक लगातार संचालित रहेगा, ताकि दूर-दराज से आने वाले शिवभक्तों को किसी तरह की परेशानी न हो. श्रद्धालुओं ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे पुण्य का कार्य बताया.

यह भी पढे़ं: पश्चिम चंपारण में जीविका से बदली 7.21 लाख परिवारों की तस्वीर, 1000 करोड़ से ज्यादा का मिला वित्तीय सहयोग, 1.89 लाख महिलाएं बनीं लखपति दीदी


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन