EPFO में PF की लिमिट ₹15,000 से बढ़कर हुई ₹25,000, जानें कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन पर क्या असर पड़ेगा?

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

ईपीएफओ की अनिवार्य वेज लिमिट ₹15,000 से बढ़ाकर ₹25,000 कर दी गई है. जानें, यह बदलाव आपकी पीएफ बचत, पेंशन और हाथ में आने वाली सैलरी को कैसे प्रभावित करेगा.

विज्ञापन

ईपीएफओ की अनिवार्य वेज लिमिट अब ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हो गई है. क्षेत्रीय पीएफ कमिश्नर-1, रांची शारिक तनवीर के मुताबिक, ₹15,000 से ₹25,000 तक की ईपीएफ वेज वाले कर्मचारियों के लिए पीएफ में योगदान अनिवार्य होगा. इससे इन-हैंड सैलरी में थोड़ी कमी दिख सकती है, लेकिन कर्मचारी की पीएफ बचत बढ़ेगी. कर्मचारी 12% योगदान देता है, जबकि नियोक्ता भी 12% योगदान करता है, जिसमें 8.33% पेंशन और 3.67% ईपीएफ में जाता है. वेज लिमिट बढ़ने से पेंशन लाभ भी बढ़ सकता है. कर्मचारी अपनी इच्छा से 12% से अधिक योगदान यानी VPF भी कर सकता है. नए सोशल सिक्योरिटी कोड के तहत वेज की गणना में ग्रॉस सैलरी और बेसिक सैलरी से जुड़े नियमों में भी बदलाव किए गए हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola