PM मोदी बोले- हम जन्मदिन तो मनाते नहीं.. आज मेरा नहीं, आपका ही जन्मदिन है, इंस्टाग्राम पर शेयर किया VIDEO
युवाओं से बातचीत करते पीएम मोदी (Photo/Instagram)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर एक खास वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में उन्होंने एक युवती से कहा कि आज उनका नहीं, बल्कि युवती का जन्मदिन है. पीएम ने युवाओं के साथ हल्के-फुल्के अंदाज में बातचीत की.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह युवाओं से बातचीत करते नजर आए. वीडियो में एक युवती ने बताया कि आज उसका भी जन्मदिन है. इस पर पीएम मोदी ने कहा, 'आज मेरा नहीं, आज आपका ही जन्मदिन है. आज हम दोनों का जन्मदिन है.' वीडियो के कैप्शन में पीएम मोदी ने 'जन्मदिन और सेम-टू-यू की बात' लिखा.
View on Instagram
वीडियो में पीएम मोदी ने युवाओं के साथ हल्के-फुल्के अंदाज में बातचीत की और Gen-Z भाषा का भी इस्तेमाल किया. उन्होंने कहा कि वैसे तो वह अपना जन्मदिन नहीं मनाते, लेकिन युवाओं ने उन्हें इस मौके पर शुभकामनाएं देकर खुश कर दिया. जन्मदिन के मौके पर पीएम मोदी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है.
ये भी पढे़ं: भारत ने पाकिस्तान-चीन Boundary Joint Commission को खारिज किया, कहा- कोई कानूनी आधार नहीं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए