Gurugram Biker Case: कार में नशे में 4 लोग थे सवार? अभद्रता की कोशिश की, शिया ने सबसे पहले भाई को किया फोन
महिला बाइकर शिया (Photo/X)
गुरुग्राम में एक महिला बाइक सवार शिया को कार ने टक्कर मार दी. शिया के भाई ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि कार में सवार चार लोग नशे में थे और उन्होंने पहले शिया को परेशान करने की कोशिश की.
गुरुग्राम में महिला बाइक सवार शिया को कार से टक्कर मारने के मामले में अब उसके भाई ने घटना को लेकर कई अहम बातें बताई हैं. शिया के भाई के मुताबिक, घटना रविवार सुबह करीब 7:30 से 8 बजे के बीच हुई थी. हादसे के तुरंत बाद शिया ने सबसे पहले अपने भाई को फोन किया और बताया कि उसके साथ एक्सीडेंट हुआ है. भाई ने कहा कि शुरुआत में उन्हें लगा कि शिया शायद सड़क पर फिसल गई होगी, लेकिन बाद में उसने बताया कि यह hit-and-run की घटना थी.
आपत्तिजनक इशारे करने का आरोप
शिया के भाई का दावा है कि एक कार में चार लोग सवार थे और सभी नशे में थे. उनके मुताबिक, इन लोगों ने पहले शिया को परेशान करने और अभद्र इशारे करने की कोशिश की. शिया ने उन्हें दूरी बनाए रखने का इशारा किया था. इसके बाद भी कार सवारों ने खिड़की से आपत्तिजनक इशारे किए और आगे जाकर उसकी बाइक को टक्कर मार दी.
घटना के बाद मानसिक तनाव में शिया?
भाई के मुताबिक, घटना के बाद शिया किसी तरह घर पहुंची. उसने अपने माता-पिता को तुरंत पूरी बात नहीं बताई थी और अपनी तकलीफ को जिम की वजह से होने वाले शरीर के दर्द से जोड़कर बताया था. परिवार का कहना है कि घटना के बाद वह मानसिक तनाव जैसी स्थिति से गुजर रही है.
ये भी पढ़ें: Gurugram Biker Case: कौन चला रहा था गाड़ी? कार मालिक बोला- 2 दिन पहले दोस्त को दी थी गाड़ी
वकील ने बताया अब क्या होगी कार्रवाई
शिया के वकील अभिषेक चौहान ने कहा कि परिवार की ओर से अब शिकायत दर्ज कराई जाएगी. उन्होंने बताया कि घटना गुरुग्राम के Golf Course Road के पास हुई थी. वकील के मुताबिक, शिया ने उन्हें घर पहुंचने के बाद पूरी घटना के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि मामले में Motor Vehicles Act के साथ BNS के तहत भी कार्रवाई की जाएगी. गुरुग्राम में पहले से दर्ज FIR को लेकर भी परिवार के वकील ने SHO से आगे की कार्रवाई के संबंध में बात की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए