दिल्ली के आया नगर में 10-12 राउंड चली गोलियां, जिम ट्रेनर की हत्या

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल पर मौजूद दिल्ली पुलिस (Photo/X)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दिल्ली के आया नगर इलाके में सोमवार सुबह सनसनीखेज वारदात हुई. एक जिम चलाने वाले ट्रेनर की 10-12 राउंड फायरिंग कर गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस आपसी रंजिश की आशंका जता रही है और हमलावरों की तलाश में जुटी है.

विज्ञापन

Delhi Crime News: दक्षिण दिल्ली के आया नगर इलाके में सोमवार सुबह हुई फायरिंग से सनसनी फैल गई. यहां एक जिम चलाने वाले ट्रेनर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस के मुताबिक, वारदात सुबह करीब 10 बजे फतेहपुर बेरी के आया नगर इलाके में हुई. शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश से जुड़ा माना जा रहा है. पुलिस को मौके से जुड़े CCTV फुटेज मिले हैं और अब हमलावरों की पहचान की कोशिश की जा रही है.

विज्ञापन

सुबह 10 बजे गोलियों की आवाज से दहला इलाका

दिल्ली पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त विजय कुमार के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 10 बजे आया नगर इलाके में एक व्यक्ति को गोली मारे जाने की सूचना मिली. मृतक अपना जिम चलाता था. पुलिस के अनुसार, इस वारदात को दो आरोपियों ने अंजाम दिया. मौके पर करीब 10 से 12 राउंड फायरिंग की गई. शुरुआती जांच में पुलिस को शक है कि हत्या के पीछे व्यक्तिगत दुश्मनी हो सकती है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले से जुड़े CCTV फुटेज पुलिस के पास हैं. इन फुटेज की मदद से हमलावरों की पहचान और वारदात की पूरी कड़ी समझने की कोशिश की जा रही है.

ये भी पढ़ें: सेना से रिटायरमेंट के बाद पूर्व हवलदार ने चुराए AK-203 समेत हथियार और 1,900 गोलियां? क्या था इरादा, जांच में जुटी पुलिस

मौके से जुड़े CCTV फुटेज अब जांच का अहम हिस्सा हैं. इनके जरिए पुलिस यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि हमलावर किस तरह आए, कितनी देर मौके पर रहे और वारदात के बाद किस रास्ते से फरार हुए. फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है और आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola