धनबाद से गुमला जेल तक सुजीत सिन्हा का 'राज': सलाखों के पीछे चलती थी पार्टी, पैसे के दम पर बना रखा था सिस्टम

Updated:
विज्ञापन

गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की फाइल फोटो जो वायरल हुई थी लेफ्ट हैंड साइड में और राइट हैंड साइड में गुमला जेल की तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गैंगस्टर सुजीत सिन्हा को धनबाद से गुमला जेल शिफ्ट किया गया था, लेकिन वहां भी उसका राज कायम रहा. जेल में खुलेआम पार्टी और पैसों के दम पर सिस्टम चलाने की बात सामने आई है. जानें कैसे उसने जेल में भी अपना दबदबा बनाए रखा.

विज्ञापन

गुमला : गैंगस्टर सुजीत सिन्हा को जब गुमला जेल में रखा गया था, तो वहां भी इसका शासन चलता था. 2021 के नवंबर में उसे धनबाद जेल से गुमला जेल शिफ्ट किया गया था. लेकिन पैसा और पावर के बल पर सुजीत गुमला जेल में भी राज करने लगा. वह वहां खुलेआम पार्टी करता था.

विज्ञापन

अमन साहू के साथ भी सुजीत सिन्हा का गठजोड़ था

अमन साहू के साथ भी सुजीत सिन्हा का गठजोड़ था. इसके अलावा लातेहार में कोल साइडिंग पर आगजनी और फायरिंग में भी अमन साहू औन सुजीत सिन्हा के उग्रवादी संगठन से संबंध उजागर हुए थे. पलामू पुलिस के अनुसार, एटीएस की टीम तीन गाड़ियों से कड़ी सुरक्षा में अमन साहू को रायपुर सेंट्रल जेल से लेकर रांची आ रही थी इसी क्रम में अमन साहू गिरोह के गुर्गों ने एटीएस की तीन गाड़ियों के बीच चल रही स्कॉपियों पर बम से हमल किया. इसके बाद फायरिंग करने लगे. इसका फायदा उठाते हुए अमन साहू एक जवान का इंसास राइफल छीन कर गाड़ी से कूदकर पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगा. फायरिंग में हवलदार राकेश कुमार घायल हो गये उनकी जांघ में गोली लगी. इसके बाव एटीएस रांची की टीम ने आत्मरक्षार जवाबी फायरिंग की. इसी क्रम में पुलिस की गोली पीठ में लगने से अमन साहू की मौके पर मौत हो गयी थी. ये घटना 12 मार्च 2025 की है.

ये भी पढ़ें: पहली सोमवारी पर बाबाधाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, जुटेंगे 2 लाख से ज्यादा भक्त

कोयलांचल शांति सेना के संचालन में भी था हाथ

पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि कोयलांचल शांति सेना का संचालन गैंगस्टर सुजीत सिन्हा और प्रिंस खान के निर्देश पर हो रहा था. सुजीत सिन्हा के जेल में रहने के दौरान उसकी पत्नी रिया सिन्हा पूरे नेटवर्क का संचालन कर रही थी. रिया अभी चाईबासा जेल में है. रिया सिन्हा ही दोनों गैंगों के बीच समन्वय स्थापित कर रही थी और आपराधिक गतिविधियों को संचालित कर रही थी. रांची में सुजीत के इशारे पर इनामुल हक उर्फ बबलू खान अपने साथियों के साथ मिलकर कारोबारियों और उद्योगपतियों से लेवी की वसूली करता था. यह रकम सुजीत सिन्हा के गुर्गों के माध्यम से प्रिंस खान तक पहुंचायी जाती थी. इसके बाद यूएइ के रास्ते पैसे पाकिस्तान भेजे जाते थे. वहां मौजूद गिरोह के सदस्य इन पैसों का इस्तेमाल अवैध हथियार खरीदने और अन्य गैर-कानूनी गतिविधियों में करते थे.

ये भी पढ़ें: हरमू का पार्षद रहते भाजपा नेता अरुण झा ने अपने और पत्नी के नाम से बनवाया राशन कार्ड


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola