कोल्ड ड्रिंक में 15 नींद की गोलियां, फिर गला दबाकर हत्या, पीलीभीत हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा

Updated:
विज्ञापन

पीलीभीत हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा (क्रेडिट सोशल मीडिया)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में प्रेम संबंधों के चलते एक खौफनाक हत्याकांड का खुलासा हुआ है. पत्नी ने कथित दूसरे पति के साथ रहने के लिए पहले पति को कोल्ड ड्रिंक में नींद की गोलियां मिलाकर मार डाला.

विज्ञापन

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में हुए उमाशंकर हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. पुलिस के अनुसार, महिला ने अपने कथित दूसरे पति के साथ रहने की चाह में पहले पति की हत्या की साजिश रची. आरोप है कि उसने कोल्ड ड्रिंक में नींद की गोलियां मिलाकर पति को बेहोश किया और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि कथित दूसरे पति की भूमिका की भी जांच की जा रही है.

विज्ञापन

प्रेम संबंध बना हत्या की वजह

पुलिस जांच के अनुसार, माधोटांडा थाना क्षेत्र के लोहरपुरी गांव निवासी उमाशंकर गुजरात में मजदूरी करता था. वहीं एक फैक्टरी में काम के दौरान उसकी पत्नी ममता की मुलाकात गुजरात के जामनगर निवासी नकुम भावेश से हुई. पुलिस का दावा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए और बाद में ममता ने पति से छिपाकर उससे शादी भी कर ली. इस बात की जानकारी होने के बाद पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ने लगा और परिवार वापस गांव लौट आया, लेकिन ममता और नकुम के बीच संपर्क बना रहा.

कोल्ड ड्रिंक में नींद की गोलियां मिलाकर रची साजिश

पुलिस के मुताबिक, 31 जुलाई को ममता ने कथित तौर पर नकुम भावेश से बात करने के बाद उमाशंकर को रास्ते से हटाने की योजना बनाई. आरोप है कि उसने घर में रखी नींद की करीब 15 गोलियां पीसकर कोल्ड ड्रिंक में मिला दीं और अपनी मासूम बेटी के हाथों वह पेय पति तक पहुंचवाया. उमाशंकर के बेहोश होने के बाद रात में उसका गला दबाकर हत्या कर दी गई. पोस्टमार्टम में गर्दन और ठुड्डी पर चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस ने हत्या की पुष्टि होने की बात कही.

लूटपाट का रूप देने की भी थी तैयारी

पुलिस का कहना है कि हत्या के बाद ममता वारदात को लूटपाट के दौरान हुई हत्या का रूप देना चाहती थी. आरोप है कि उसने पहले से सीढ़ी खरीदकर रखी थी और अपने जेवर भी अलग कर दिए थे, ताकि बदमाशों द्वारा हत्या और लूट की कहानी बनाई जा सके. हालांकि बच्चों के जाग जाने से उसकी पूरी योजना सफल नहीं हो सकी. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. वहीं, गुजरात के जामनगर निवासी नकुम भावेश को भी आपराधिक साजिश के मामले में नामजद किया गया है और उसकी भूमिका की जांच जारी है.

Must Read- अगले 48 घंटे यूपी के लिए भारी! 45 जिलों में बारिश का मेगा अटैक, जानें आपके जिले का हाल


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola