बेतिया: नीमिया माई स्थान मंदिर में 201 महिलाओं ने निकाली भव्य कलश शोभायात्रा, शिवलिंग प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू
बेतिया के नीमिया माई स्थान मंदिर परिसर में 201 महिलाओं ने सिर पर पवित्र जल के कलश लेकर एक भव्य शोभायात्रा निकाली. यह यात्रा शिवलिंग स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत आयोजित की गई, जिसने वातावरण को भक्तिमय बना दिया.
Bettiah News: नगर के वार्ड संख्या-7 स्थित नीमिया माई स्थान मंदिर परिसर में शिवलिंग स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत बुधवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई. सुबह करीब नौ बजे वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधि-विधान के साथ पूजा स्थल से यात्रा प्रारंभ हुई. इसमें 201 महिलाओं एवं कन्याओं ने पकड़िया छठ घाट स्थित सिकरहना नदी से पवित्र जल भरकर सिर पर कलश धारण किया और श्रद्धापूर्वक शोभायात्रा में भाग लिया.
Chanpatia News: 201 महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
पारंपरिक वेशभूषा में शामिल महिलाओं एवं कन्याओं ने पूरे अनुशासन और श्रद्धा के साथ कलश यात्रा में भाग लिया. शोभायात्रा चनपटिया बाजार के प्रमुख चौक-चौराहों से होते हुए पुनः नीमिया माई स्थान मंदिर परिसर पहुंची, जहां धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया गया.
हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा वातावरण
पूरे मार्ग में भक्ति गीतों, वैदिक मंत्रोच्चारण और "हर-हर महादेव" के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा. श्रद्धालुओं ने शिवलिंग स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भगवान शिव से सुख-समृद्धि तथा परिवार के कल्याण की कामना की.
श्रद्धालुओं के लिए रही विशेष व्यवस्था
कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर शरबत एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई थी. आयोजन समिति के सदस्यों ने पूरे कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया. बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूरे अनुष्ठान के दौरान मंदिर परिसर में मौजूद रहे.
वैदिक विधि-विधान से संपन्न हुआ अनुष्ठान
मंदिर परिसर में विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया गया. श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ कार्यक्रम में भाग लेकर शिवलिंग प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को सफल बनाया.
यह भी पढ़ें:सोशल मीडिया पर लाइक्स का जानलेवा डोपामाइन, जानिए उत्तर बिहार में रील से मौतों का पूरा भयानक सच
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए