नरकटियागंज में दशहरा-दीपावली की तैयारी शुरू, हाई मास्ट लाइट से सफाई तक नगर परिषद ने लिया फैसला

Updated:
विज्ञापन

सशक्त स्थायी समिति की बैठक में सभापति व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नरकटियागंज नगर परिषद ने आगामी दशहरा, दीपावली और छठ पर्वों के मद्देनजर तैयारियां तेज कर दी हैं. शहर में विशेष सफाई अभियान, चूना और ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव के साथ-साथ रोशनी की व्यवस्था दुरुस्त करने पर जोर दिया गया है.

विज्ञापन

Bettiah News: नरकटियागंज नगर परिषद ने दशहरा, दीपावली और छठ को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं. सोमवार को नगर परिषद कार्यालय स्थित सभापति कक्ष में सशक्त स्थायी समिति की बैठक हुई. सभापति रीना देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पर्व-त्योहारों के दौरान विशेष सफाई अभियान, चूना व ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव और शहर में रोशनी की व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये.

विज्ञापन

बैठक में सभापति ने अधिकारियों को पर्व से पहले सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी करने का निर्देश दिया. शहर के प्रमुख स्थानों पर रोशनी व्यवस्था बेहतर करने के साथ हाई मास्ट लाइटों को दुरुस्त करने पर विशेष जोर दिया गया.

Narkatiaganj News: पर्व से पहले सफाई और रोशनी होगी दुरुस्त

सभापति रीना देवी ने कहा कि सितंबर से अक्टूबर तक लगातार पर्व-त्योहार हैं. ऐसे में शहर की सफाई और रोशनी व्यवस्था में किसी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए.

उन्होंने विशेष सफाई अभियान चलाने के साथ प्रमुख स्थानों पर चूना और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने पर जोर दिया. पर्व से पहले सभी हाई मास्ट लाइटों को दुरुस्त करने का भी निर्णय लिया गया.

आरओबी पर लाइट लगाने की निविदा प्रक्रिया होगी पूरी

बैठक में आरओबी पर लाइट लगाने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. सभापति ने इसकी निविदा प्रक्रिया जल्द पूरी कराने का निर्देश दिया.

आरओबी पर लाइट लगाने का खर्च नगर परिषद की ओर से वहन किया जाएगा. पर्व के दौरान शहर में पर्याप्त रोशनी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस काम को प्राथमिकता देने की बात कही गयी.

वार्ड 24 में बनेगा शौचालय और नाला

बैठक में वार्ड संख्या 24 स्थित दलित बस्ती में शौचालय और नाला निर्माण का प्रस्ताव भी पारित किया गया.

सभापति रीना देवी ने कहा कि आजादी के बाद से इस बस्ती में शौचालय की सुविधा नहीं थी. अब हर हाल में यहां शौचालय का निर्माण कराया जाएगा. नाला निर्माण से जलनिकासी की समस्या को दूर करने में भी मदद मिलने की उम्मीद है.

कब्रिस्तान और श्मशान घाट के पास बनेगा प्याऊ

नगर के सभी कब्रिस्तानों और श्मशान घाटों के पास प्याऊ निर्माण का प्रस्ताव भी पारित किया गया. इसका उद्देश्य इन स्थानों पर आने वाले लोगों को पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराना है.

इसके अलावा वार्ड संख्या 13 में शहीद बैद्यनाथ धर्मशाला की नाली को उत्तर दिशा में बनाने का निर्णय लिया गया.

गरीबों के बीच कंबल वितरण पर भी चर्चा

बैठक में आगामी ठंड को देखते हुए गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण को लेकर भी चर्चा हुई. नगर परिषद की ओर से जरूरतमंद लोगों को चिह्नित कर ठंड के दौरान राहत पहुंचाने की तैयारी पर विचार किया गया.

बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी दिनेश पुरी, उपसभापति पूनम देवी, स्वच्छता पदाधिकारी रवि कुमार सिंह, टाउन प्लानर मोहम्मद वसीम, मोहम्मद हसनैन, निरंजन मिश्र, संतोष मिश्रा और नगर परिषद कर्मी मीनाक्षी कुमारी मौजूद रहीं.


ये भी पढ़ें: मां को याद करने का अनोखा तरीका, पुण्यतिथि पर प्रधानाध्यापक ने स्कूल में ही 600 बच्चों को कराया भोज

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन