रेंगारिह थाना पहुंचे एसपी, सुरक्षा व्यवस्था और पुलिसिंग का लिया जायजा
सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए एसपी | Prabhat Khabar Network
सिमडेगा एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने रेंगारिह थाना का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने सुरक्षा, साफ-सफाई और पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए.
सिमडेगा: एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने रेंगारीह थाना का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, थाना परिसर की साफ-सफाई, संसाधनों और पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा की. निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना भवन, परिसर और उपलब्ध संसाधनों का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
एसपी ने नियमित पेट्रोलिंग को और प्रभावी बनाने, रात्रि गश्ती के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच करने तथा नए-पुराने सरकारी वाहनों के बेहतर रख-रखाव के निर्देश दिए. उन्होंने साप्ताहिक श्रमदान के माध्यम से थाना परिसर, रसोईघर और पुलिस बैरकों की नियमित सफाई तथा सभी सामानों को व्यवस्थित रखने पर जोर दिया.
उन्होंने मालखाना में लंबित संपत्तियों और लावारिस वाहनों का विधिसम्मत एवं शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को आम नागरिकों के साथ संवेदनशील एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने के लिए कहा. एसपी ने चौकीदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर सूचनाओं का नियमित संकलन कर समय पर थाना को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










