JPSC-JSSC घोटाले के विरोध में छात्रों ने निकाला तिरंगा मार्च, देवेंद्र नाथ महतो ने किया जल ग्रहण, देखें तस्वीरें

Updated:
1 / 6
JPSC-JSSC घोटाले के खिलाफ छात्रों का आंदोलन तेज हो गया है. उन्होंने 500 मीटर लंबे तिरंगे के साथ मार्च निकाला. इस बीच, देवेंद्र नाथ महतो ने सोनम वांगचुक के आग्रह पर जल ग्रहण किया.
फुल स्क्रीन में देखें

JPSC JSSC Protest

JPSC-JSSC घोटाले के खिलाफ छात्रों का आंदोलन तेज हो गया है. उन्होंने 500 मीटर लंबे तिरंगे के साथ मार्च निकाला. इस बीच, देवेंद्र नाथ महतो ने सोनम वांगचुक के आग्रह पर जल ग्रहण किया.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें
विज्ञापन
2 / 6
छात्रों ने निकाला 500 मीटर लंबे तिरंगे के साथ मार्च
फुल स्क्रीन में देखें

तिरंगा मार्च में शामिल आंदोलनरत छात्रें

छात्रों ने निकाला 500 मीटर लंबे तिरंगे के साथ मार्च

25 तारीख को मोरहाबादी के बापू वाटिका से शुरू हुए जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन ने व्यापक रुप ले लिया है. वहां से आंदोलनरत छात्रों को जयपाल सिंह स्टेडियम शिफ्ट किया गया है जहां बारिश की बूंदों के बीच वे अब भी अपनी मांगों पर मजबूती से डटे हुए हैं इस बीच बुधवार (5 अगस्त) की देर शाम छात्रों ने हाथ में 500 मीटर लंबे तिरंगे के साथ मार्च निकाला. उनका कहना है कि जबतक उनकी मांगों पर ठोस पहल नहीं अपनाई जाती है तबतक उनका आंदोलन जारी रहेगा.

3 / 6
सोनम वांगचुक से बातचीत के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने ग्रहण किया जल
फुल स्क्रीन में देखें

जल ग्रहण करते हुए देवेंद्रनाथ महतो

सोनम वांगचुक से बातचीत के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने ग्रहण किया जल

बुधवार सुबह देश के प्रख्यात इनोवेटर और शिक्षाविद सोनम वांगचुक से देवेंद्र नाथ महतो ने वीडियो कॉल के माध्यम करीब आधे घंटे तक बातचीत की. बातचीत के दौरान सोनम वांगचुक ने आंदोलन और स्वास्थ्य की जानकारी ली. सोनम वांगचुक के आग्रह पर देवेंद्र नाथ महतो ने जल ग्रहण किया. बातचीत के दौरान देवेंद्र ने सोनम वांगचुक से रांची आकर आंदोलनरत छात्रों का मनोबल बढ़ाने का आग्रह किया.

4 / 6
कांग्रेस NSUI के प्रतिनिधिमंडल ने की आंदोलनरत छात्रों से मुलाकात
फुल स्क्रीन में देखें

भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों से मुलाकात करते हुए

कांग्रेस NSUI के प्रतिनिधिमंडल ने की आंदोलनरत छात्रों से मुलाकात

JPSC-JSSC गड़बड़ी मामले के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे छात्र-छात्राओं से कांग्रेस NSUI के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने छात्रों को हरसंभव सहयोग और न्याय दिलाने का भरोसा दिया. कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर सार्थक समाधान की दिशा में चर्चा करेंगे.

5 / 6
आंदोलनरत छात्रों के बीजेपी ने किया समर्थन, मिलने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष
फुल स्क्रीन में देखें

छात्रों से मुलाकात करते हुए नेता प्रतिपक्ष

आंदोलनरत छात्रों के बीजेपी ने किया समर्थन, मिलने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी भी JSSC और JPSC घोटाले के विरोध में आंदोलनरत छात्रों से मुलाकात करने पहुंचे. मौके पर उन्होंने उनकी मांगों का समर्थन करते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि भाजपा छात्रों के हितों के समर्थन में और हेमंत सरकार द्वारा नौकरी बेचे जाने के खिलाफ सड़क से सदन तक लड़ती रहेगी. इस दौरान आमरण अनशन पर बैठे छात्रों का भी भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने हाल-चाल जाना और उनका हौसला बढ़ाया.

6 / 6
जयपाल सिंह स्टेडियम पहुंची सीता सोरेन, छात्रों से की मुलाकात
फुल स्क्रीन में देखें

भूख हड़ताल में बैठी छात्रों से मुलाकात करती हुई सीता सोरेन

जयपाल सिंह स्टेडियम पहुंची सीता सोरेन, छात्रों से की मुलाकात

JSSC और JPSC घोटाले के विरोध में आंदोलनरत छात्रों से मुलाकात करने के लिए भाजपा नेत्री सह पूर्व विधायक सीता सोरेन भी मुलाकात करने के लिए जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंची. इस दौरान उन्होंने उनकी मांगों का समर्थन करते हुए उत्साह बढ़ाया.

विज्ञापन
विज्ञापन
अर्चना कुजूर

लेखक के बारे में

By अर्चना कुजूर

अर्चना कुजूर एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वह झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों के साथ-साथ राज्य की प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. अर्चना ने वर्ष 2016 में क्राफ्ट फिल्म स्कूल, रोहिणी (नई दिल्ली) से टीवी जर्नलिज्म एंड न्यूज रीडिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा किया. इसके बाद उन्होंने नोएडा स्थित नेशनल वॉयस न्यूज और इंडिया वॉयस न्यूज चैनल (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) में इंटर्नशिप करने के साथ-साथ व्यावहारिक पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया.

झारखंड लौटने के बाद उन्होंने कशिश न्यूज चैनल में लगभग डेढ़ वर्ष तक आउटपुट विभाग में कॉपी राइटर के रूप में कार्य किया. इसके बाद रांची एक्सप्रेस में एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग की और प्रिंट पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया. वर्ष 2022 से उन्होंने न्यूज11 भारत और नक्षत्र न्यूज चैनल में लगभग दो-दो वर्षों तक डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए राज्य की राजनीति, शिक्षा, रोजगार, प्रशासन, योजनाओं और समसामयिक विषयों पर हजारों समाचार और विशेष लेख लिखें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola