Jharkhand Liquor Scam: पूर्व अफसरों से पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर बढ़ा जांच का दायरा

Updated:
विज्ञापन

झारखंड शराब घोटाले में एसीबी जांच कर रहा है.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड में उत्पाद नीति और कथित शराब घोटाले की जांच में तेजी आई है. एसीबी ने पूर्व उत्पाद आयुक्त समेत तीन लोगों से पूछताछ के बाद जांच का दायरा बढ़ाया है. जेएसबीसीएल के आईटी प्रबंधक को समन जारी किया गया है.

विज्ञापन

रांचीः राज्य की उत्पाद नीति और कथित शराब घोटाले की जांच एक बार फिर तेज हो गई है. मंगलवार को पूर्व उत्पाद आयुक्त समेत तीन लोगों से पूछताछ के बाद मिले तथ्यों के आधार पर एसीबी ने जांच का दायरा आगे बढ़ाया है. एसीबी ने जेएसबीसीएल के आईटी प्रबंधक अमर कुमार महतो समेत चार लोगों को पूछताछ के लिए समन जारी किया है. जारी समन के अनुसार अमर कुमार महतो को सात अगस्त को पेश होने को कहा गया है.

विज्ञापन

मन की अनदेखी करने वालों को दोबारा तलब

वहीं, पूर्व में जारी समन का अनुपालन नहीं करने वाले प्लेसमेंट हेल्थकेयर एंड रिसर्च सेंटर प्रालि के संयुक्त सहायक निदेशक विकास अग्रवाल और ए-टू-जेड इंफ्रा सर्विसेज लिमिटेड के निदेशक मनोज तिवारी और अरुण गौर को 10 अगस्त को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया गया है. इससे पहले एसीबी ने 6 अगस्त को पूर्व सीएसएमसीएल के एमडी अरुणपति त्रिपाठी, कारोबारी श्यामजी शरण और नेक्सजेन सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ अरुण कुमार सिंह को भी दोबारा समन जारी किया है.

डिजिटल ट्रैकिंग सिस्टम और IT रिकॉर्ड की होगी गहन पड़ताल

सूत्रों के अनुसार, पूर्व उत्पाद आयुक्त गजेंद्र सिंह समेत अन्य लोगों से पूछताछ के दौरान जेएसबीसीएल के आइटी प्रबंधक अमर कुमार महतो से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए थे. इसी आधार पर उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है. एसीबी अमर कुमार महतो से ट्रैक एंड ट्रेस सिस्टम, डिजिटल निगरानी व्यवस्था, सिस्टम लॉग और शराब आपूर्ति की डिजिटल ट्रैकिंग से जुड़े तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत पूछताछ करेगी. जांच एजेंसी का मानना है कि इन तकनीकी जानकारियों से मामले की कई अहम कड़ियां जुड़ सकती हैं.

ये भी पढ़ें- JPSC Scam पर CM हेमंत बोले- 'जांच की आंच मेरे घर तक आए तो भी न हिचकें अफसर', आज होगी छात्रों से सरकार की वार्ता

ये भी पढ़ें- JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामला: TDPL का एकाउंटेंट, पूर्व अध्यक्ष खियांग्ते के स्टाफ समेत 5 गिरफ्तार




आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola