झारखंड को पीएमजीएसवाइ-4 में मिलेंगी 600 करोड़ की 300 ग्रामीण सड़क योजनाएं
झारखंड को मिलेंगी 300 ग्रामीण सड़क योजनाएं (ai generated image)
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज चार के तहत झारखंड को पहली बार 600 करोड़ की 300 ग्रामीण सड़क योजनाएं मिलने जा रही हैं. यह योजना सुदूर गांवों को सड़क से जोड़ने पर केंद्रित है.
PMGSY-4 rural road projects in Jharkhand: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज चार से झारखंड को पहली बार ग्रामीण सड़क योजनाएं मिलने जा रही है. इसके लिए पिछले साल से प्रयास हो रहा है. यहां से योजनाओं का प्रस्ताव भेज कर राज्य सरकार लगातार इसकी स्वीकृति के लिए प्रयासरत है. अब जाकर राज्य को योजनाएं मिलने जा रही है. इसके लिए इंपावर कमेटी की बैठक जल्द होगी. इस बैठक में योजनाओं की स्वीकृति होनी है. इसके बाद राज्य को 600 करोड़ की 300 ग्रामीण सड़क योजनाएं मिल जायेगी. स्वीकृति मिलते ही राज्य में नयी ग्रामीण सड़क योजनाओं का क्रियान्वयन शुरू हो जायेगा. यानी सारी योजनाओं पर इस साल काम शुरू भी करा दिया जायेगा.
सुदूर गांवों की सड़कें बनेंगी
झारखंड में पीएमजीएसवाइ-फोर से सुदूर ग्रामीण इलाकों की सड़कें बनेंगी. खास कर वैसी बस्तियों को सड़कों से जोड़ा जायेगा, जहां सड़कें नहीं हैं. योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए आबादी को भी आधार बनाया गया है. मैदानी क्षेत्रों में 500 से अधिक, पहाड़ी क्षेत्रों में 250 से अधिक व उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में 100 से अधिक आबादी वाले बस्तियों को सड़कों से जोड़ना है. जो बस्ती अभी छूट जायेंगे, उसे अगली बार की योजनाओं में शामिल किया जायेगा.
ये भी पढ़ें- CM Hemant Soren की मां रूपी सोरेन के स्वास्थ्य में सुधार, जल्द मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी
राज्य में दो साल चलेगी पीएमजीएसवाइ-फोर
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-फोर अभी दो वर्षों तक चलेगा. इस योजना को 2024-25 से 2028-29 तक चलाने का निर्णय लिया गया था. इस तरह दो साल तक योजना चलेगी. पहले से यहां पीएमजीएसवाइ वन, टू व श्री का क्रियान्वयन हो रहा है. वहीं रोड कनेक्टिविटी प्रोग्राम फोर लेफ्ट विंग एविस्ट्रमिज्म एरिया व पीएम जन मन योजना के तहत भी ग्रामीण सड़कों का काम हो रहा है. अब इन योजनाओं के साथ पीएमजीएसवाइ फोर का काम भी राज्य में होगा.
ये भी पढ़ें- Ranchi में एम्स की तर्ज पर खुलेगा आयुष अस्पताल, 900 करोड़ की परियोजना का डीपीआर तैयार
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए