रांची के पिस्का में मधुमक्खी के छत्ते की थीम पर सजेगा दुर्गा पूजा पंडाल

Updated:
विज्ञापन

पिस्का का दुर्गा पूजा पंडाल (ai generated image)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची के पिस्का मोड़ में शिवा सेना दुर्गा पूजा समिति इस साल मधुमक्खी के छत्ते की थीम पर एक अनोखा पंडाल बना रही है. पंडाल के अंदर भक्तों को प्रकृति का अनुभव होगा, जिसमें कृत्रिम मधुमक्खियां और ध्वनियां शामिल होंगी. 22 लाख रुपये के बजट में यह भव्य आयोजन 21 अक्टूबर को विसर्जन के साथ संपन्न होगा.

विज्ञापन

राज कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन

Ranchi Piska More Durga Puja Pandal: रांची के शिवा सेना दुर्गा पूजा समिति लकड़ी टाल, पिस्का मोड़ की ओर से अनोखा पंडाल बनाया जा रहा है. पंडाल को मधुमक्खी के छत्ते का रूप दिया जा रहा है. मधुमक्खी के छत्ते पर कृत्रिम मधुमक्खियां भी बैठायी जायेंगी. पंडाल के अंदर भी मधुमक्खी के छोटे-छोटे छत्ते बनाये जायेंगे. साथ ही पेड़-पौधा के प्रारूप बनाये जायेंगे. पंडाल के अंदर आनेवाले भक्तों को मधुमक्खियों की आवाज सुनने को मिलेगी. यह पूरा दृश्य भक्तों को प्रकृति के सौंदर्य का आभास करायेगा. पूजा समिति के अध्यक्ष रमाकांत ओझा ने बताया कि प्रस्तावित पंडाल की लंबाई 80 फीट और चौड़ाई 100 फीट होगी. पंडाल में 14 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जायेगी. श्री झा ने बताया कि इस बार पूरे आयोजन पर कुल 22 लाख रुपये खर्च किये जा रहे हैं.

षष्ठी को खुलेंगे पट 21 को होगा विसर्जन

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि पंडाल के पट षष्ठी को खुलेंगे, जबकि विसर्जन 21 अक्तूबर को होगा. आयोजन के दौरान हर दिन यहां अलग-अलग प्रकार का भोग लगाया जायेगा. विजय दशमी के दिन 20 अक्टूबर को यहा भंडारे का आयोजन किया गया है, जिसमें भक्तों को पूरी, सब्जी, बुंदिया सहित अन्य पकवान परोसे जायेंगे.

लगेगा मेला, ड्रोन से होगी निगरानी

समिति के सदस्यों ने बताया कि पंडाल के पास मेला लगेगा, भक्तों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे. साथ ही ड्रोन से निगरानी होगी. वहीं, समिति के कार्यकर्ता भी सुरक्षा में तैनात रहेंगे, पिस्का मोड से ओटीसी मैदान तक सजावट के लिए बंगाल से लाइटें मंगायी जा रही है.

ये भी पढ़ें: झारखंड में एमएमडीआर एक्ट पर क्यों शुरू हुआ राजनीतिक घमासान? बाबूलाल मरांडी ने सरकार से मांगे ये 3 बड़े जवाब

कमेटी इस प्रकार है

मुख्य संरक्षक- उदय प्रताप मुन्ना, संरक्षक अमित कुमार टुन्ना, संयोजक- बैजू सोनी, अध्यक्ष- रमाकांत ओझा, कार्यकारी अध्यक्ष- नरेश पंडित, उपाध्यक्ष कंचन, संजीव दास, नवनीत, संतोष सिंह, संजय सिंह, सचिव दीपक पोद्दार, सुदीप उरांव, कोषाध्यक्ष- श्रवण साहू, महामंत्री-अभय मिश्रा, अंकित मिश्रा, प्रिंस सिंह, राजेश लोहरा, हर्ष तिवारी, मिथिलेश, आशीष चौधरी, रजत सिंह, जगदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह, मंत्री- राम लला मोटी, रमेश, जितेंद्र चौधरी, गजेंद्र श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी- सुबेश पांडेय.

ये भी पढ़ें: धनबाद के लोयाबाद में अचानक धंसी जमीन, 20 फीट गहरे गड्ढे में समाया मकान, देखें कैसे बची परिवार की जान

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola