"आदिवासी समाज अनमोल विरासत का संवाहक है" - उपायुक्त कंचन सिंह

Updated:
विज्ञापन

फोटो उपायुक्त कंचन सिंह | Prabhat Khabar Network

विश्व आदिवासी दिवस पर सिमडेगा उपायुक्त कंचन सिंह ने आदिवासी समाज को बधाई दी और संस्कृति व जल-जंगल-जमीन के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

विज्ञापन

सिमडेगा: विश्व आदिवासी दिवस 2026 के अवसर पर उपायुक्त कंचन सिंह ने सिमडेगा जिला वासियों, विशेषकर आदिवासी समाज के सभी भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी. उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज देश की समृद्ध संस्कृति, परंपरा, लोककला, भाषा और प्रकृति संरक्षण की अनमोल विरासत का संवाहक है.

विश्व आदिवासी दिवस केवल उत्सव नहीं

उपायुक्त कंचन सिंह ने कहा कि जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के साथ प्रकृति के प्रति आदिवासी समाज की संवेदनशीलता और जीवनशैली हम सभी के लिए प्रेरणादायी है. विश्व आदिवासी दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि आदिवासी समुदायों के अधिकारों, सम्मान, समान अवसर और समावेशी विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण दिवस है. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का संकल्प है कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे. शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में आदिवासी समाज को आगे बढ़ने के लिए समान अवसर उपलब्ध कराना प्राथमिकता है.

ये भी पढ़ें: सिमडेगा में हाथी हमले में ग्रामीण की मौत, स्थानीय लोगों ने किया सड़क जाम; वन विभाग पर लापरवाही का आरोप

ये भी पढ़ें: World Tribal Day: जब-जब प्रकृति और जनजातीय भाषा पर संकट आया, झारखंड के ये 5 पद्मश्री हीरो बने ढाल

संस्कृति एवं परंपराओं के साथ समावेशी समाज का निर्माण

उपायुक्त कंचन सिंह ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सभी को आदिवासी संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण के साथ-साथ समावेशी और समतामूलक समाज के निर्माण का संकल्प लेना चाहिए. उन्होंने जिला वासियों से अपील की कि वे आदिवासी समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में अपनी भूमिका निभाएं. विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आज अल्बर्ट एक्का स्टेडियम, सिमडेगा में आयोजित कार्यक्रम में सामूहिक रूप से इस दिशा में संकल्प लेने का आह्वान भी किया गया.


विज्ञापन
Ravikant

लेखक के बारे में

By Ravikant

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola