रामगढ़: कांवड़ यात्रियों का स्वागत कर देवघर के लिए किया रवाना
बाबा धाम के लिए रवाना होते श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network
रामगढ़ में आजसू पार्टी ने सावन के पावन अवसर पर कांवड़ यात्रियों का स्वागत कर उन्हें देवघर के लिए रवाना किया.
आजसू पार्टी की ओर से अंगवस्त्र व सहयोग राशि देकर शिव भक्तों का किया गया सम्मान. रामगढ़: सावन माह के पावन अवसर पर सोमवार को रामगढ़ शहर के वार्ड संख्या तीन स्थित चैती दुर्गा मंदिर (सौदागर मोहल्ला) परिसर से बोलबम यात्रा पर जा रहे कांवड़ यात्रियों के जत्थे को सम्मानपूर्वक देवघर के लिए रवाना किया गया. कार्यक्रम का आयोजन आजसू पार्टी रामगढ़ नगर की ओर से किया गया.
शिव भक्तों का अंगवस्त्र देकर स्वागत
यह आयोजन माननीय सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी एवं पूर्व विधायक सुनीता चौधरी तथा युवा नेता पीयूष चौधरी के निर्देश पर नगर सचिव नीरज मंडल के नेतृत्व में संपन्न हुआ. इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने सभी शिव भक्तों का अंगवस्त्र एवं सहयोग राशि देकर स्वागत किया.
‘बोल बम’ के जयकारों के बीच कांवड़ियों को विदाई
इस मौके पर नगर सचिव नीरज मंडल ने कहा कि सावन माह में शिव भक्तों की सेवा करना सौभाग्य की बात है. उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कांवड़ियों के स्वागत का अवसर मिला है, जिससे मन को शांति और ऊर्जा की प्राप्ति होती है. कार्यक्रम के दौरान पूरा वातावरण “बोल बम” और “हर हर महादेव” के जयकारों से भक्तिमय हो उठा. कांवड़ यात्रियों ने भी उत्साह के साथ देवघर के लिए प्रस्थान किया. इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष कुलदीप वर्मा, वार्ड संख्या 3 प्रभारी विक्की ठाकुर, वार्ड संख्या 5 प्रभारी अनिल श्रीवास्तव, अशोक भुइयां, महिला मोर्चा की कुंती देवी, कंचन देवी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. देवघर के लिए रवाना होने वाले कांवड़ यात्रियों में विशाल ठाकुर, संतोष कुमार, विशाल रजक, रेखा देवी, नीरज, दीपेश, रोनित, मुकेश, अमित, जुगल, दीपम, राज कुमार, शीतल, कृष्णा, सोनू, सागर, हंसराज सहित बड़ी संख्या में शिव भक्त शामिल थे.
ये भी पढ़ें- JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में अब ED की एंट्री, PMLA के तहत केस दर्ज
ये भी पढ़ें- Jharkhand Vidhan Sabha March Live: देवेंद्र महतो एंबुलेंस से विधानसभा रवाना, भाजपा नेताओं को हिरासत में लिया गया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










