JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में अब ED की एंट्री, PMLA के तहत केस दर्ज

Updated:
विज्ञापन

ईडी

14वीं JPSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने प्रवेश कर लिया है. केंद्रीय एजेंसी ने PMLA के तहत मामला दर्ज किया है और अब आर्थिक लेन-देन और भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करेगी.

विज्ञापन

रांचीः 14वीं JPSC (झारखंड लोक सेवा आयोग) की परीक्षा में अनियमितता के मामले में अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एंट्री हो गई है. केंद्रीय एजेंसी ने इस मामले में PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) के तहत केस दर्ज किया है. ईडी की ओर से यह कार्रवाई JPSC परीक्षा में कथित धांधली से जुड़े आर्थिक लेन-देन और भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए की गई है. अब एजेंसी मामले में आर्थिक गतिविधियों और कथित अवैध लेन-देन की जांच करेगी.

ये भी पढ़ें- झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र का तीसरा दिन आज, सदन में हंगामे के आसार

रांची की यूनिट से पांच सदस्यीय टीम पहुंची

मामले की जांच के लिए ED की रांची यूनिट से पांच सदस्यीय टीम पहुंच गई है. जिसमें एक असिस्टेंट डायरेक्टर और 4 इंस्पेक्टर शामिल हैं. यह टीम परीक्षा में कथित धांधली से जुड़े वित्तीय पहलुओं की जांच करेगी और आवश्यकतानुसार मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ और दस्तावेजों की पड़ताल भी की जा सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, JPSC परीक्षा में धांधली के मामले को लेकर ED ने एक सप्ताह पहले ही केस दर्ज कर लिया था. इस पूरे मामले में पैसों के लेन-देन और इसमें शामिल अधिकारियों की भूमिका की ED जांच करेगी.

ये भी पढ़ें- रामगढ़ में कुजू के श्रीराम पावर एंड स्टील प्लांट के फर्नेस में धमाका, नौ घायल, 2 की हालत गंभीर

वार्ता में सरकार ने दिया था ईडी से जांच का आश्वासन

बता दें कि रविवार (9 अगस्त 2026) को रांची में JPSC परीक्षा विवाद को लेकर आंदोलनरत छात्रों और सरकार के प्रतिनिधिमंडल के बीच करीब पांच घंटे तक वार्ता हुई थी. इस दौरान सरकार की ओर से छात्रों को बताया गया था कि परीक्षा में हुई धांधली की CID जांच कर रही है. छात्रों से यह भी कहा गया था कि जांच के दौरान यदि वित्तीय घोटाले से संबंधित कोई मामला सामने आता है, तो सरकार उसकी जांच ED से कराने का अनुरोध करेगी. हालांकि, ED ने सरकार के इस आश्वासन से पहले ही मामले में ECIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.


विज्ञापन
अर्चना कुजूर

लेखक के बारे में

By अर्चना कुजूर

अर्चना कुजूर एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वह झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों के साथ-साथ राज्य की प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. अर्चना ने वर्ष 2016 में क्राफ्ट फिल्म स्कूल, रोहिणी (नई दिल्ली) से टीवी जर्नलिज्म एंड न्यूज रीडिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा किया. इसके बाद उन्होंने नोएडा स्थित नेशनल वॉयस न्यूज और इंडिया वॉयस न्यूज चैनल (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) में इंटर्नशिप करने के साथ-साथ व्यावहारिक पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया.

झारखंड लौटने के बाद उन्होंने कशिश न्यूज चैनल में लगभग डेढ़ वर्ष तक आउटपुट विभाग में कॉपी राइटर के रूप में कार्य किया. इसके बाद रांची एक्सप्रेस में एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग की और प्रिंट पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया. वर्ष 2022 से उन्होंने न्यूज11 भारत और नक्षत्र न्यूज चैनल में लगभग दो-दो वर्षों तक डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए राज्य की राजनीति, शिक्षा, रोजगार, प्रशासन, योजनाओं और समसामयिक विषयों पर हजारों समाचार और विशेष लेख लिखें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola