झारखंड में मॉनसून फिर सक्रिय, पांच दिन तक बारिश के आसार

Updated:
विज्ञापन

बारिश का दृश्य. सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

झारखंड में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. राज्य में अगले पांच दिनों तक बादल छाए रहने और कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 13 अगस्त को कोल्हान क्षेत्र में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather : झारखंड में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय होता दिख रहा है. उत्तर ओडिशा और आसपास के झारखंड क्षेत्र में बना निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और उससे सटे छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ गया है. इसके प्रभाव से राज्य में अगले पांच दिनों तक बादल छाये रहने और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने का अनुमान है. 13 अगस्त को कोल्हान में भारी बारिश की संभावना है. 

गरज-चमक के साथ वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट 

मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ वज्रपात और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी भी जारी की है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के रांची केंद्र के अनुसार 13 अगस्त तक राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. 

10 से 13 अगस्त तक बारिश के आसार 

10 से 12 अगस्त के दौरान भी बादल छाये रहने और कई जगहों पर बारिश होने का अनुमान है. 13 अगस्त को दो या अधिक बार हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है. दक्षिणी झारखंड (कोल्हान) में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना बतायी गयी है.

पलामू में सबसे अधिक वर्षा हुई

रविवार को झारखंड में सबसे अधिक करीब 44 मिमी बारिश पलामू में हुई. इसके अलावा पिछले 24 घंटे में जगन्नाथपुर में 27.5 मिमी, कांके में 22.2 मिमी, लोहरदगा में 19.2 मिमी, कोलेबिरा में 18.8 मिमी और खरसावां में 18.4 मिमी बारिश दर्ज की गयी.

ये भी पढ़ें- JPSC Student Protest: छात्रों और सरकार की बैठक में जांच एजेंसी को लेकर गतिरोध, CBI जांच की मांग पर अड़े छात्र


विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola