सात बार सर्पदंश के शिकार होने के बाद भी सुरक्षित हैं पांडू के सुशील तिवारी
सर्पदंश (सांकेतिक तस्वीर) AI
झारखंड के पांडू में एक युवक को 10 दिनों के भीतर पांच बार सांप ने डसा। कुल सात बार सर्पदंश का शिकार होने के बाद भी युवक पूरी तरह सुरक्षित है। जानें पूरी खबर।
पलामू. पलामू के पांडू प्रखंड के ग्राम महुगांवा निवासी भाजपा नेता गिरजाशंकर तिवारी के बड़े पुत्र सुशील कुमार तिवारी को 10 दिनों के भीतर पांच बार सांप ने डस लिया. इलाज के बाद वह पूरी तरह से खतरे से बाहर हैं और ठीक हैं.
29 जुलाई पहली बार डसा था सांप
उन्होंने बताया कि पहली बार 29 जुलाई को दरवाजे पर चापानल के पास सांप ने डसा था. दूसरी बार 31 जुलाई को भी दरवाजे के पास में ही डसा था. फिर चार अगस्त को दरवाजे के पास लगी जलमीनार के पास डसा था और छह अगस्त को घर के सामने मेन रोड पर डसा था.
ये भी पढ़ें: खेत और सड़क में नहीं हैं अंतर, लोगों ने कीचड़ से भरी सड़क पर चलाया हल
गढ़वा सदर अस्पताल हुआ इलाज
इसके बाद वह इलाज कराने गढ़वा के सदर अस्पताल चले गये थे. इलाज के बाद वह गढ़वा के नेहरू नगर में अपने किराये के मकान पर चले गये थे. फिर आखिर बार आठ अगस्त को सुबह अपनी बच्ची को लेकर रोड तरफ निकले थे कि वहां भी सांप ने डंस लिया और रोड के किनारे नाली में भाग गया. इलाज कर रहे चिकित्सकों ने बताया कि जो भी सांप डंसा है वह कम जहर वाला सांप है. समय पर इलाज हो जाने से यह मरीज पूरी तरह से सुरक्षित हैं.
ये भी पढ़ें: दूसरी सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, शिवालयों में लगी लंबी कतारें, बोल बम व हर-हर महादेव से गूंजा सुपौल
पहले भी हो चुके हैं शिकार
जानकारी के अनुसार इसी वर्ष फरवरी माह में भी सुशील तिवारी को सांप ने डसा था. पिछले वर्ष अगस्त 2025 में भी वह सर्पदंश का शिकार हुए थे. सात बार सर्पदंश के शिकार होने के बाद भी वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं. इस घटना को लेकर घर वाले पूरी तरह से डरे हुए हैं और उनके मन में तरह-तरह की बातें आ रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By विकाश नाथ
26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










