पलामू में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, डीसी बोले- आदिवासी समाज के उत्थान के लिए प्रशासन कटिबद्ध
आदिवासी दिवस पर खिलाड़ी को सम्मानित करते पलामू डीसी : Prabhat Khabar
विश्व आदिवासी दिवस पर पलामू में आयोजित महोत्सव में डीसी ने आदिवासियों के विकास, शिक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराई.
मेदिनीनगर: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर पलामू जिला प्रशासन के द्वारा झारखंड आदिवासी महोत्सव का आयोजन किया गया. रविवार को जिला मुख्यालय मेदिनीनगर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति नगर भवन में महोत्सव का आयोजन हुआ. मुख्य अतिथि पलामू डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का उद्घाटन किया. उन्होंने विश्व आदिवासी दिवस के महत्व और उसके उद्देश्य पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि आज के दिन को ऐतिहासिक बनाने का प्रयास किया गया है. इस दौरान जिला प्रशासन के द्वारा आदिवासी समुदाय के वीर नायकों, योद्धाओं के त्याग, बलिदान को याद किया गया.
झारखंड के वीर सपूतों ने अंग्रेजी हुकूमत से लिया था लोहा
झारखंड के वीर सपूत बिरसा मुंडा, सिद्धो,कान्हू, फूलो, झानो, नीलाम्बर-पिताम्बर सहित अन्य योद्धाओं ने अपनी मातृभूमि, अधिकार, परंपरा, संस्कृति, भाषा की रक्षा के लिए अंग्रेजी हुकूमत से लोहा लिया था. विपरीत परिस्थितियों से जुझते हुए पूर्वजों ने हम सबों के लिए सर्वस्व न्योछावर कर दिया. उनके संघर्ष, त्याग और बलिदान से सीख लेने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि विश्व के आदिवासी समुदाय के अधिकारों, परंपरा, संस्कृति की रक्षा करने के उद्देश्य से संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1994 में प्रस्ताव पारित किया था. इसके बाद 1995 से प्रत्येक वर्ष नौ अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है.
आदिवासी दिवस का मुख्य उद्देश्य
इसका मुख्य उद्देश्य आदिवासी समुदाय के जीवन स्तर को ऊपर उठाना और उनकी दशा में सुधार लाना है. उन्होंने कहा कि इस दिवस के महत्व को समझते हुए अपनी संस्कृति, परंपरा, भाषा, प्रकृति व पर्यावरण से जुड़ाव रखना और संरक्षित करना आवश्यक है.
ये भी पढ़ें: विश्व आदिवासी दिवस पर आजसू का सरकार पर हमला, कहा- आदिवासियों के भविष्य का हिसाब दे सरकार
पलामू डीसी ने जाहिर की चिंता
डीसी ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि सही मायने में देखा जाय तो आजादी के इतने वर्षों बाद भी आदिवासी समाज का अपेक्षित विकास नहीं हुआ. केवल भाषण देने या एक दिन उत्सव मना लेने से ही इस समुदाय का उत्थान नहीं होगा. बल्कि आदिवासी समुदाय की जागरूकता और शासन प्रशासन के सार्थक प्रयास से ही यह संभव हो सकेगा. डीसी ने आदिवासी समुदाय के विकास के लिए शिक्षा पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि शिक्षा वह साधन है, जिसके माध्यम से समाज में बदलाव आता है. जरूरत है. आदिवासी समुदाय के बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने की. जिला प्रशासन इस दिशा में सकारात्मक सोच के साथ हर संभव प्रयास करेगी. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि आदिवासी समाज के बच्चे पूरे मनोयोग के साथ पढ़ाई करें, जिला प्रशासन उन्हें हर कदम पर साथ देगी. एलआरडीसी प्यारे लाल ने स्वागत भाषण दिया. कार्यक्रम का संचालन शालिनी श्रीवास्तव ने किया. इससे पूर्व अतिथियों को अंग वस्त्र व पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया. आदिवासी समाज के लोगों ने पारंपरिक नृत्य व गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया. डीसी श्री शेखावत ने भी मांदर बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया. अतिथियों ने लगे स्टॉल का निरीक्षण किया.
पारंपरिक गीतों और नृत्य से सभी को मंत्रमुग्ध
आदिवासी महोत्सव के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ. युवक-युवतियों ने पारंपरिक गीतों और नृत्य से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय चैनपुर, एकलव्य विद्यालय मनातू के छात्रों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. मौके पर प्रशिक्षु आईएएस रितिक मेहता, प्रशिक्षु आईपीएस दिव्यांशु शुक्ला, डीडीसी सादात अनवर,अपर समाहर्ता कुंदन कुमार, सदर एसडीओ संजय पांडेय, एसडीपीओ राजेश यादव, एनडीसी नीरज कुमार, डीएफओ सत्यम कुमार, डीईओ संदीप कुमार सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे. ये भी पढ़ें: दूसरी सोमवारी पर देवघर में रिकॉर्ड भीड़, 20 किलोमीटर लंबी लाइन, श्रावणी मेले का अद्भुत नजारा
आदिवासियों को मिला वन भूमि का पट्टा
महोत्सव के अवसर पर छतरपुर और नौडीहा बाजार प्रखंड के आदिवासी समाज के लोगों के बीच जमीन का पट्टा वितरण किया गया. इस दौरान देवमतीया कुंवर, शकुंती देवी, मुरारी सिंह, पहलवान भूइया, बृजमोहन उरांव, सकेंद्र सिंह को वन भूमि का पट्टा मिला. विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आदिवासी समाज के युवाओं को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. मौके पर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










