अनशन पर बैठे राहुल क्रांति से मिलीं भाजपा नेता स्मिता आनंद, स्वास्थ्य की ली जानकारी

Updated:
विज्ञापन

अस्पताल में इलाजरत छात्र से मिलती स्मिता आनंद | Prabhat Khabar Network

भाजपा नेत्री स्मिता आनंद ने रांची के अस्पताल में अनशनकारी छात्र राहुल क्रांति से मुलाकात की और जेएसएससी-जेपीएससी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग का समर्थन किया।

विज्ञापन

पलामू: भाजपा की वरिष्ठ नेता सुश्री स्मिता आनंद ने रांची के सदर अस्पताल जाकर पलामू के छात्र राहुल क्रांति से मुलाकात की. राहुल क्रांति जेएसएससी और जेपीएससी परीक्षा में कथित गड़बड़ी की केंद्रीय जांच ब्यूरो से जांच कराने की मांग को लेकर आमरण अनशन पर हैं. लगातार अनशन के कारण स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.

सुश्री आनंद ने डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधाएं देने का आग्रह किया. छात्रों के प्रति एकजुटता जताते हुए सुश्री आनंद ने कहा कि युवाओं के भविष्य और परीक्षाओं में पारदर्शिता के लिए उठायी गयी मांग बेहद गंभीर है. सरकार को छात्रों की चिंता को समझते हुए इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करानी चाहिए. लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने वाले युवाओं की मांगों पर सरकार को संवेदनशीलता से विचार करना होगा.

उन्होंने कहा कि झारखंड के विद्यार्थी अपना हक मांग रहे हैं. राज्य सरकार को उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करनी चाहिए. सुश्री आनंद ने कहा कि झारखंड के विद्यार्थियों को यह कदम क्यों उठाना पड़ा, इस पर संवेदनशील होकर सोचना चाहिए. बारिश के मौसम में भी विद्यार्थी लगातार अनशन पर बैठे हुए हैं, जिसके कारण कई विद्यार्थियों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.


विज्ञापन
Chandra Shekhar Singh

लेखक के बारे में

By Chandra Shekhar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola