खेल हमेशा अनुशासन के साथ भाईचारा को बढ़ावा देता है: आशीष सिन्हा
घुटुआ पंचायत के खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल वितरण के दौरान उपस्थित लोग: प्रभात खबर
पलामू में सामाजिक कार्यकर्ता आशीष सिन्हा ने खिलाड़ियों को फुटबॉल बांटे और खेल के माध्यम से अनुशासन व भाईचारे का संदेश दिया.
पलामू: जिले के सतबरवा प्रखंड क्षेत्र के घुटुआ और दुलसुलमा पंचायत के खिलाड़ियों के बीच सामाजिक कार्यकर्ता आशीष सिन्हा के नेतृत्व बालक तथा बालिका वर्ग के खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल का वितरण किया गया. घुटुआ पंचायत के एकता, बौलिया ,सेरंगदाग, पिंडरा, पुर्णाडीह, दुलसुलमा पंचायत के दुलसुलमा,मुरमा ,चेतमा गांव शामिल है.
युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं, उसे बाहर निकालने की जरूरत है
आशीष सिन्हा ने कहा कि खिलाड़ियों से पढ़ाई के साथ-साथ खेल पर भी ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया ताकि अच्छे खिलाड़ी बनकर गांव प्रखंड जिला केसाथ-साथ राज्य का नाम रोशन कर सके. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं और युवतियों में प्रतिभा की कमी नहीं है. उन्हें मौका देकर उनकी प्रतिभा को केवल बाहर निकालने की जरूरत है.
ये भी पढ़ें: ऑपरेशन सफाया: पलामू में 851 अपराधी चिन्हित, थानों में बुलाकर पूछताछ शुरू
खेल अनुशासन के साथ आपसी भाईचारा को भी बढ़ावा देता है
खेल हमेशा अनुशासन के साथ-साथ आपसी भाईचारा को बढ़ावा देता है. खेल से ही शारीरिक और मानसिक विकास होता है. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहन के लिए पिछले 5 वर्षों से फुटबॉल वॉलीबॉल बैट बॉल का वितरण किया जा रहा है. इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से नशा पान के दुष्प्रभाव से दूर रहने की भी सलाह दी.
मौके पर इन लोगों की रही मौजूदगी
इस मौके पर तुलेश्वर सिंह, बनौधी यादव, विश्वनाथ यादव ,मुकेश यादव, प्रवेश यादव ,संदीप यादव, धर्मेन्द्र यादव ,सुनील सिंह, राजाराम सिंह, रविंद्र सिंह, खिलाड़ी सुमन कुमार, संतोष कुमार, विजय कुमार, मुकेश कुमार, सुमन कुमारी, ज्योति कुमारी, पिंकी कुमारी, आकांक्षा कुमारी, नीलम कुमारी, खुशबू कुमारी ,रेखा कुमारी समेत कई ग्रामीण मौजूद थे.
ये भी पढ़ें: JPSC-JSSC को अभ्यर्थी हितैषी बनाने के लिए सरकार ने मांगे सुझाव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










