सावन की दूसरी सोमवारी: पलामू के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Updated:
विज्ञापन

मन्दिर में लगी भीड़ | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सावन की दूसरी सोमवारी पर पलामू के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की।

विज्ञापन

मेदिनीनगर(पलामू) : पवित्र श्रावण का महीना धार्मिक दृष्टिकोण से सनातन धर्मावलंबियों के लिए काफी महत्वपूर्ण है. भगवान शिव की विशेष पूजा,उपासना को लेकर लोग काफी उत्साहित हैं. पलामू जिले में भक्ति की बयार बह रही है. श्रद्धालु महिला पुरुष भगवान भोलेनाथ की सेवा भक्ति में लीन हैं.चारो तरफ उत्साह और भक्ति का माहौल है. हर हर महादेव, बोल बम के जयघोष से वातावरण गूंज रहा है.

विज्ञापन

श्रद्धालुओं में दिखा भक्ति का भाव

श्रद्धालुओं में भक्ति का भाव दिखा, कलश यात्रा निकाली सावन माह की दूसरी सोमवारी को लेकर पलामू जिले के श्रद्धालुओं में भक्ति का भाव दिखा. जिले के शहरी व ग्रामीण इलाकों के शिवालयों व अन्य मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गयी.

ये भी पढ़ें: दूसरी सोमवारी पर देवघर में रिकॉर्ड भीड़, 20 किलोमीटर लंबी लाइन, श्रावणी मेले का अद्भुत नजारा

बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा वातावरण

जिले में कई जगहों पर बाजे गाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गयी. इस दौरान लोगों में खासा उत्साह देखा गया. श्रद्धालुओं ने श्रद्धा,विश्वास और भक्ति भाव से शिवालयों में शिवलिंग पर जलाभिषेक कर विशेष पूजा-अनुष्ठान किया. हर-हर महादेव व बम-बम भोले के जयघोष से वातावरण गूंजता रहा. शिवालयों में जलाभिषेक व पूजा के लिए अहले सुबह से ही भीड़ लगी रही.

ये भी पढ़ें: सोमवारी का जल भरने गई 3 बच्चियां सोन नदी में डूबीं, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

श्रद्धालुओं का लगा तांता

कई मंदिरों में रुद्राभिषेक अनुष्ठान किया गया अन्य मंदिरों में भी पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालु काफी संख्या में पहुंचे . जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के शहरी इलाके के विभिन्न मुहल्लों में स्थित शिव मंदिरों में पूजा व जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. सावन माह की दूसरी सोमवारी को कई मन्दिरों में रुद्राभिषेक अनुष्ठान किया गया. वहीं कई श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर जलाभिषेक व विधिवत पूजन किया. श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा व पुष्प अर्पित किया.

शिवालयों में विशेष हो रहा हैं पूजा अनुष्ठान

शहर के अस्पताल रोड के प्राचीन शिव मंदिर, रेड़मा चौक शिव शक्ति मनोकामना मंदिर, नवकेतन रोड के शिवशक्ति धाम, सिंचाई कॉलोनी शिव मंदिर, गोरहो शिव मंदिर, सुदना औद्योगिक प्रांगण स्थित शिव मंदिर, शिवाला रोड कोयल नदी तट शिवालय, एसपी कोठी रोड आबादगंज सहित अन्य मुहल्ले में के शिवालयों में भी जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही.इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी भक्ति का माहौल रहा और श्रद्धालुओं ने शिवालयों में विशेष रूप से पूजा अनुष्ठान किया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola