मेदिनीनगर में एनएच की बदहाल सड़क पर युवाओं का फूटा गुस्सा, गड्ढों में धान रोपकर किया विरोध

Updated:
विज्ञापन

एनएच पर बने गड्डों में धान रोपाई करते युवा : प्रभात खबर फाइल फोटो

मेदिनीनगर के बैरिया चौक पर सड़क के गड्ढों के विरोध में युवाओं ने अनोखा प्रदर्शन किया. सड़क पर धान रोपकर प्रशासन से मरम्मत की मांग की गई है.

विज्ञापन

मेदिनीनगर : पलामू जिले के मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के एनएच सड़क के बैरिया चौक के पास बाईपास रोड की जर्जर स्थिति के विरोध में युवाओं ने प्रदर्शन किया. सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में बारिश का पानी जमा हो गया है. युवा समाजसेवी आशीष भारद्वाज के नेतृत्व में युवाओं ने सड़क पर सांकेतिक रूप से धान की रोपाई कर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया.

आपके शहर में

विज्ञापन

गड्ढों में पानी भर जाने से आवागमन में होती है दिक्कत

मौके पर श्री भारद्वाज ने कहा कि बैरिया चौक नगर निगम क्षेत्र का प्रमुख मार्ग है, जो बिहार, उत्तर प्रदेश सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को शहर से जोड़ता है. इसके बावजूद सड़क की हालत बेहद खराब है. गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है.

लगातार होती है दुर्घटना

युवाओं का कहना है कि सड़क में बड़े गड्ढे होने के कारण दुर्घटना में कई लोग घायल हो चुके हैं. नगर निगम का काम केवल होल्डिंग टैक्स लेना काम नहीं है, बल्कि आम लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना भी है. सड़क पर धान रोपकर सांकेतिक विरोध किया है. यदि प्रशासन ने अतिशीघ्र संज्ञान लेकर सड़क की मरम्मत नहीं कराती है, तो इसी स्थल पर धरना दिया जायेगा. युवाओं ने बैरिया चौक समेत नगर निगम क्षेत्र की सभी जर्जर सड़कों की तत्काल मरम्मत की मांग की. इस मामले में पलामू उपायुक्त व नगर आयुक्त से मिलकर ज्ञापन सौपने की बात कही. मौके पर विकास दुबे, दीपक प्रसाद, अंकित आरंभा, आकाश विश्वकर्मा, दिलीप गिरी, मनीष तिवारी, सुजीत कुमार, सूरज सिंह, रिशु दुबे सहित कई लोग मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: पलामू में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, डीसी बोले- आदिवासी समाज के उत्थान के लिए प्रशासन कटिबद्ध


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola