सोमवारी का जल भरने गई 3 बच्चियां सोन नदी में डूबीं, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

Updated:
विज्ञापन

सोन नदी तट पर परिजनों और ग्रामीणों की भारी भीड़| Prabhat Khabar Network

सावन की सोमवारी पर पूजा-अर्चना और जल उठाने गयी तीन मासूम बच्चियों के सोन नदी के तेज बहाव में बहने से इलाके में हड़कंप मच गया.

विज्ञापन

संदीप कुमार की रिपोर्ट:

केतार (गढ़वा): सावन की सोमवारी पर पूजा-अर्चना और जल उठाने गयी तीन मासूम बच्चियों के सोन नदी के तेज बहाव में बहने से इलाके में हड़कंप मच गया. हादसा गढ़वा के केतार थाना क्षेत्र के पाचाडुमर सोन नदी घाट पर हुआ.

ग्रामीणों ने बचाई एक की जान

स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए एक बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि दो बच्चियां अभी भी गहरे पानी में लापता हैं. पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम गोताखोरों की मदद से लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है.

ये भी पढ़ें: Jharkhand Vidhan Sabha March Live: JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ छात्रों का विधानसभा मार्च, ट्रेन-बस से रांची आ रहे छात्र

तेज धार की चपेट में आ गई बच्चियां

जानकारी के अनुसार, सावन की सोमवारी को लेकर पाचाडुमर सोन नदी घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी थी. इसी दौरान केतार गांव की तीन बच्चियां जूली कुमारी, निक्की कुमारी और प्रिया कुमारी नदी में स्नान व जल उठाने के क्रम में अचानक गहरे पानी में चली गयी और तेज धार की चपेट में आ गयी.

केतार गांव में पसरा सन्नाटा

बच्चियों को बहता देख घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया. ग्रामीणों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रिया कुमारी (10 वर्ष) को सही-सलामत पानी से बाहर निकाल लिया.लापता बच्चियों की पहचान नदी के तेज बहाव में बही दो अन्य बच्चियों की तलाश जारी है. लापता बच्चियों में जूली कुमारी (उम्र लगभग 10-12 वर्ष ) और निक्की कुमारी (उम्र लगभग 10-12 वर्ष),हैं. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सोन नदी तट पर परिजनों और ग्रामीणों की भारी भीड़ है. केतार गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है.


विज्ञापन
Avinash Singh

लेखक के बारे में

By Avinash Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola