जमीनी विवाद में 19 वर्षीय युवती की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

बारडीहा थाना | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड के बरडीहा में जमीनी विवाद के चलते 19 वर्षीय युवती की हत्या के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन

गढ़वा: बरडीहा थाना क्षेत्र के सुखनदी गांव में जमीनी विवाद को लेकर 19 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपी लालमुनि सिंह खरवार (42 वर्ष), पिता स्वर्गीय हजारी सिंह खरवार, सुखनदी गांव का निवासी है.

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद शनिवार को ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था. कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया. इस मामले में बरडीहा थाना कांड संख्या 53/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.

आरोप है कि जमीनी विवाद को लेकर लालमुनि सिंह खरवार ने अपने सौतेले भाई मुन्ना सिंह की 19 वर्षीय पत्नी मनीता देवी पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. बीच-बचाव करने पहुंची मृतका की ननद भी गंभीर रूप से घायल हो गयी. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है.

पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola