गढ़वा में डेंगू की दस्तक से स्वास्थ्य विभाग सतर्क, सदर अस्पताल में मरीज भर्ती

Updated:
विज्ञापन

विशाखापट्टनम से लौटे युवक में डेंगू की पुष्टि हुई है, जिसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

विज्ञापन

गढ़वा: गढ़वा सदर अस्पताल में डेंगू का एक मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है. पीड़ित मरीज मेराल थाना क्षेत्र के अरंगी गांव निवासी अजय बिंद का पुत्र हरि बिंद बताया गया है.

मामले की जानकारी देते हुए हरि बिंद ने बताया कि वह मजदूरी करने विशाखापट्टनम गया हुआ था. वहां 20 दिनों तक काम करने के बाद उसे तेज बुखार हो गया. इसके बाद उसने करीब एक सप्ताह तक विशाखापट्टनम में ही अपना इलाज कराया, लेकिन बुखार में कोई सुधार नहीं हुआ. स्थिति में सुधार न होने पर वह अपने घर लौट आया. परिजनों ने बताया कि घर पहुंचने के बाद जब उसकी चिकित्सीय जांच कराई गई, तो उसमें डेंगू की पुष्टि हुई. इसके बाद उसे तत्काल इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है.

सिविल सर्जन की अपील. मामले में सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ. केनेडी ने बताया कि मरीज का सदर अस्पताल में बेहतर इलाज किया जा रहा है और उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है. उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि मौसम में बदलाव के दौरान डेंगू व अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए सतर्कता बहुत जरूरी है. अपने आसपास पानी जमा न होने दें, कूलर व जलपात्रों की नियमित सफाई करें और सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें. यदि किसी को तेज बुखार, सिरदर्द या शरीर में चकत्ते आने की शिकायत हो, तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या सदर अस्पताल में संपर्क कर जांच कराएं.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola