धान रोपकर घर लौट रहा था किसान, झाड़ियों में छिपे जहरीले सांप ने डसा; अस्पताल में भर्ती

Updated:
विज्ञापन

धान रोपते किसान

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गढ़वा के बिशुनपुरा में खेत से लौट रहे किसान विजय पाल को जहरीले सांप ने डस लिया। परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

गढ़वा: बिशुनपुरा गांव में एक किसान को सांप ने डस लिया. पीड़ित की पहचान बिशुनपुरा निवासी हरिहर पाल के पुत्र विजय पाल के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों ने उसे तत्काल इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है.

विज्ञापन

घटना के संबंध में विजय पाल ने बताया कि वह खेत में धान रोपनी का काम निपटाकर पैदल अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान रास्ते में झाड़ियों के पास छिपे एक जहरीले सांप ने उसे डस लिया, जिसके बाद उसने शोर मचाया और परिजनों को सूचना दी. सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया. फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola