छपरा में सड़क हादसा: बाइक की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, एक घायल
घायल को पहुंचाया गया अस्पताल
Saran News : छपरा में सड़क हादसा: लेरुआ रेलवे ढाला के पास बाइक-कार की टक्कर में एक घायल.
मढ़ौरा (सारण) से मनोकामना सिंह की रिपोर्ट
Saran News : शुक्रवार की देर शाम में स्थानीय थाना क्षेत्र के लेरुआ रेलवे ढाला के समीप बाइक सवार ने अनियंत्रित होकर कार में जबरदस्त तरीके से ठोकर मार जख्मी हो गया. जिसमे कार भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त बताया जा रहा है. कार में भी सवार लोगों को भी हल्की चोटें आई है. बाइक सवार जख्मी व्यक्ति की पहचान इसुआपुर थाना क्षेत्र के विष्णुपुरा गांव निवासी कपिल महतो का 50 वर्षीय पुत्र लालदेव महतो के रूप में हुई है.
टक्कर के बाद सड़क पर पड़ा रहा घायल
मिली जानकारी के अनुसार जख्मी बाइक सवार व्यक्ति शिवगंज की ओर से भकुरा रोड में गांव की तरफ जा रहा कि लेरुआ गांव के पास शिवगंज भकुरा रोड में बाइक और कार में जबरदस्त तरीके से टक्कर हो गई. घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से जख्मी बाइक सवार को अस्पताल पहुंचाया गया.
Also Read : हत्या के बाद सिर लेकर फरार हुए अपराधी, गन्ने के खेत से मिला युवक का शव, सिर की तलाश जारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










