Saraikela: अनियंत्रित बाइक गड्ढे में गिरी, बाइक सवार की मौत

Updated:
विज्ञापन

मृतक का फाइल फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Saraikela: सरायकेला में दर्दनाक सड़क हादसे में अनियंत्रित बाइक गड्ढे में गिर गई. दुर्घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पूरी खबर नीचे पढ़ें…

विज्ञापन

धीरज
Saraikela: सरायकेला कांड्रा मार्ग पर जिला समाहरणालय के समीप टीवीएस शोरूम के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी, जिससे बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान संजय नायक (23 वर्ष) के रूप में हुई है. वह खरसावां थाना क्षेत्र के बेगनाडीह गांव का निवासी था. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस के माध्यम से बाइक सवार को सरायकेला सदर अस्पताल भेजा और इसकी सूचना सरायकेला थाना को दी. सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन

सड़क किनारे का गड्ढा बना काल

घटना शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है. घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार मृतक JH05 EC 9969 संख्या की यामाहा आर वन फाइव बाइक पर सवार होकर सरायकेला की ओर आ रहा था. इसी क्रम में जिला समाहरणालय के समीप टीवीएस बाइक शोरूम के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी, जिससे यह घटना घटी.

ये भी पढ़ें…

Ramgarh: कदाचार मुक्त नीट परीक्षा 2026 के आयोजन को लेकर डीसी ने की बैठक, दिये कई निर्देश

प्रभात खबर की खबर का असर, पतरातू में अवैध बालू परिवहन पर तीन ट्रैक्टरों के खिलाफ प्राथमिकी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola