निरीक्षण में अव्यवस्था पाने पर जतायी नाराजगी
Published by : SAROJ TIWARY Updated At : 11 Jun 2026 9:45 PM
निरीक्षण में अव्यवस्था पाने पर जतायी नाराजगी
मांडू. प्रखंड स्थित आदिवासी आवासीय विद्यालय का गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार एवं प्रखंड कल्याण पदाधिकारी ने निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में अव्यवस्था और रखरखाव से जुड़ी कई कमियां पायी गयी. इस पर अधिकारियों ने नाराजगी व्यक्त की. बीडीओ अमित कुमार ने विद्यालय के विभिन्न कक्षों, छात्रावास एवं परिसर का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने को कहा. उन्होंने प्रखंड कल्याण पदाधिकारी को जर्जर भवनों को हटाने अथवा आवश्यक कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को शीघ्र पत्राचार करने को कहा. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विद्यालय के प्राचार्य प्रेम कुमार गंजू, शिक्षक रवि कुमार सिंह तथा छात्रावास अधीक्षक को भी अनुशासन, स्वच्छता और छात्रों की सुविधाओं से संबंधित आवश्यक निर्देश दिया. अधिकारियों ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










