विराट कोहली की जगह नंबर-3 पर कौन करेगा बल्लेबाजी? भारतीय कोच ने दिया बड़ा अपडेट

Updated:
विज्ञापन

ईशान किशन और केएल राहुल (फोटो-सोशल मीडिया)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे से पहले भारतीय टीम की सबसे बड़ी चर्चा नंबर-3 बल्लेबाजी क्रम को लेकर है. विराट कोहली चोट के कारण सीरीज से बाहर हैं और उनकी जगह केएल राहुल या ईशान किशन को मौका मिल सकता है.

विज्ञापन

Ishan Kishan Or KL Rahul: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 13 जून को धर्मशाला में खेला जाएगा. हालांकि मैच से पहले सबसे बड़ा सवाल यह है कि विराट कोहली की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम के लिए नंबर-3 पर बल्लेबाजी कौन करेगा.

विज्ञापन

आईपीएल 2026 के फाइनल के दौरान हैमस्ट्रिंग चोट का शिकार हुए विराट कोहली पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं. ऐसे में भारतीय टीम मैनेजमेंट के पास नंबर-3 के लिए कई विकल्प मौजूद हैं. फिलहाल केएल राहुल, ईशान किशन और यशस्वी जायसवाल इस स्थान के प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं.

राहुल और ईशान ने किया जमकर अभ्यास

धर्मशाला में मुकाबले से एक दिन पहले भारतीय खिलाड़ियों ने नेट्स में कड़ी मेहनत की. रिपोर्ट्स के अनुसार, ईशान किशन विकेटकीपिंग की प्रैक्टिस करते नजर आए, जबकि केएल राहुल ने आउटफील्ड में कैचिंग ड्रिल्स पर फोकस किया. इन संकेतों के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि क्या टीम मैनेजमेंट विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ईशान को सौंपकर राहुल को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेज सकता है.

अलग-अलग खिलाड़ियों को मिलेगा नंबर-3 पर मौका

भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने साफ कर दिया है कि टीम अफगानिस्तान सीरीज में नंबर-3 पर अलग-अलग खिलाड़ियों को आजमाने के लिए तैयार है. मोर्केल ने कहा कि नंबर-3 की जगह को लेकर हम इस सीरीज में कुछ प्रयोग करेंगे. चाहे ईशान हों, केएल राहुल हों या यशस्वी जायसवाल, यह सभी के लिए अच्छा मौका है. आने वाले वनडे मैचों को देखते हुए हम खिलाड़ियों को अलग-अलग भूमिकाओं में मौका देना चाहते हैं. उन्होंने आगे कहा कि इन प्रयोगों से टीम को 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों के लिए बेहतर संयोजन खोजने में मदद मिलेगी.

राहुल की भूमिका में हो सकता है बदलाव

पिछले कुछ वर्षों में केएल राहुल ने भारत के लिए मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हुए विकेटकीपर की भूमिका भी निभाई है. वह सीमित ओवरों के क्रिकेट में टीम के पहली पसंद विकेटकीपर-बल्लेबाज रहे हैं. लेकिन ईशान किशन की वापसी के बाद टीम मैनेजमेंट राहुल को विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी से मुक्त कर बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजने पर विचार कर सकता है. यदि ऐसा होता है तो राहुल नंबर-3 पर नजर आ सकते हैं.

चोट के कारण अफगानिस्तान सीरीज से कोहली हुए बाहर

विराट कोहली को ‘डिस्टल सेमीमेम्ब्रेनोसस टेंडन टियर’ नाम की हैमस्ट्रिंग चोट लगी है. यह चोट हैमस्ट्रिंग की उस मोटी नस को प्रभावित करती है जो मांसपेशी को घुटने के नीचे स्थित पिंडली की हड्डी से जोड़ती है. इसी चोट के चलते कोहली को अफगानिस्तान के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज से बाहर रहना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें: IND vs AFG 1st ODI: कब, कहां और कितने बजे देखें मुकाबला? जानिए लाइव स्ट्रीमिंग समेत पूरी डिटेल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola