Duleep Trophy: दलीप ट्रॉफी का चैंपियन बना ईस्ट जोन, जानें किसने बनाए सबसे ज्यादा रन और किसने लिए सबसे ज्यादा विकेट

Updated:
विज्ञापन

ईस्ट जोन ने जीता खिताब (फोटो- सोशल मीडिया)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दलीप ट्रॉफी 2026 का सफर ईस्ट जोन की जीत के साथ समाप्त हुआ. ईशान किशन ने बल्ले से धूम मचाई, जबकि मुकेश कुमार ने गेंदबाजी में जलवा दिखाया. जानें किसने बनाए सबसे ज्यादा रन और लिए सबसे ज्यादा विकेट.

विज्ञापन

Duleep Trophy Stats 2026: दलीप ट्रॉफी 2026 का रोमांचक सफर खत्म हो चुका है और ईस्ट जोन ने 13 साल के इंतजार के बाद खिताब अपने नाम कर लिया है. अब टूर्नामेंट की समाप्ति के बाद नजर पूरे सीजन के आंकड़ों पर है. आखिर किस बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा रन बनाए, किस गेंदबाज ने सबसे ज्यादा विकेट झटके, सीजन का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर किसके नाम रहा और सबसे बड़ा टीम टोटल किस टीम ने खड़ा किया? आंकड़ों पर नजर डालें तो ईस्ट जोन का पूरे टूर्नामेंट में दबदबा देखने को मिला.

विज्ञापन

ईशान किशन बने टॉप रन स्कोरर

दलीप ट्रॉफी 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन रहे. उन्होंने 5 पारियों में 102 की शानदार औसत से कुल 409 रन बनाए. ईशान की बल्लेबाजी का सबसे खास पहलू फाइनल में उनका प्रदर्शन रहा, जहां उन्होंने पहली पारी में 270 और दूसरी पारी में 80 रन बनाए. सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा रहे. तिलक ने 3 पारियों में 266 रन बनाए. वहीं तीसरे नंबर पर ईस्ट जोन के विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र रहे, जिन्होंने टूर्नामेंट में 224 रन बनाए.

रैंकखिलाड़ीटीमरनसर्वोच्च स्कोर
1ईशान किशनईस्ट जोन409270
2तिलक वर्मासाउथ जोन266116*
3कुमार कुशाग्रईस्ट जोन224101
4सुदीप कुमार घरामीईस्ट जोन193146
5वैभव सूर्यवंशीईस्ट जोन19292

ये भी पढ़ें: बैटिंग, बॉलिंग के बाद अब फील्डिंग में भी दिखा वैभव का जलवा, अपनी सूझबूझ से दिलाया टीम को विकेट; Video वायरल

मुकेश कुमार बने टॉप विकेटटेकर

बल्लेबाजी में ईस्ट जोन के ईशान किशन का दबदबा रहा तो गेंदबाजी में भी टीम के मुकेश कुमार सबसे आगे रहे. मुकेश ने दलीप ट्रॉफी 2026 में 5 पारियों में 14.91 की औसत से कुल 12 विकेट अपने नाम किए. नॉर्थ जोन के अबिद मुश्ताक ने भी 12 विकेट लिए, लेकिन उनकी गेंदबाजी औसत 16.25 रही, जिसके चलते वह इस सूची में दूसरे स्थान पर रहे. ईस्ट जोन के तेज गेंदबाज अभिजीत सरकार 10 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर रहे.

रैंकखिलाड़ीटीमविकेटसर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी
1मुकेश कुमारईस्ट जोन124/44
2आबिद मुश्ताकनॉर्थ जोन125/39
3अभिजीत सरकारईस्ट जोन105/20
4एमडी निधीशसाउथ जोन95/56
5तनुष कोटियनवेस्ट जोन84/46

ये भी पढ़ें: Kumar Kushagra Celebration: दलीप ट्रॉफी फाइनल में कुशाग्र का शतक, खास अंदाज में मनाया सेंचुरी का जश्न; VIDEO वायरल

सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी किशन के नाम

दलीप ट्रॉफी 2026 में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने का रिकॉर्ड भी ईशान किशन के नाम रहा. साउथ जोन के खिलाफ फाइनल में ईशान ने 334 गेंदों पर 270 रन की शानदार पारी खेली. उनकी इस पारी में 30 चौके और 7 छक्के शामिल रहे.

रैंकखिलाड़ीरनटीमविपक्ष
1ईशान किशन270ईस्ट जोनसाउथ जोन
2शाहबाज अहमद167ईस्ट जोननॉर्थ ईस्ट जोन
3सुदीप कुमार घरामी146ईस्ट जोननॉर्थ ईस्ट जोन
4तिलक वर्मा116*साउथ जोननॉर्थ जोन
5मोहम्मद कौनेन कुरैशी116*ईस्ट जोनसाउथ जोन

सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर की लिस्ट में दूसरे नंबर पर ईस्ट जोन के शाहबाज अहमद रहे, जिन्होंने नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ 167 रन की पारी खेली. वहीं ईस्ट जोन के एसके घरामी ने नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ 146 रन बनाकर तीसरा स्थान हासिल किया. इसके बाद साउथ जोन के तिलक वर्मा 116 रन के साथ चौथे और ईस्ट जोन के एमडी कुनैन 116 रन के साथ टॉप-5 में रहे.

ये भी पढ़ें: Tilak-Vaibhav Fight Video: दलीप ट्रॉफी फाइनल में फिर आमने-सामने हुए तिलक-वैभव, इस बार सूर्यवंशी ने लिया 'बदला'

सबसे बड़ा टीम टोटल: 708/10

रैंकटीमस्कोरविपक्ष
1ईस्ट जोन708साउथ जोन
2ईस्ट जोन467नॉर्थ ईस्ट जोन
3ईस्ट जोन388/7 घोषितसाउथ जोन
4साउथ जोन336ईस्ट जोन
5साउथ जोन312नॉर्थ जोन

दलीप ट्रॉफी 2026 का सबसे बड़ा टीम स्कोर भी ईस्ट जोन ने ही बनाया. फाइनल में साउथ जोन के खिलाफ ईस्ट जोन ने 163 ओवर बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट पर 708 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. दिलचस्प बात यह रही कि टूर्नामेंट के दूसरे और तीसरे सबसे बड़े टीम स्कोर पर भी ईस्ट जोन का ही कब्जा रहा. यानी बल्लेबाजी के आंकड़ों में टीम का दबदबा पूरे सीजन में साफ नजर आया.

ये भी पढ़ें: Ishan Kishan: ईशान किशन ने रचा इतिहास, दलीप ट्रॉफी के एक मैच में 350 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने

सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वालों में भी ईस्ट जोन का दबदबा

फील्डिंग के आंकड़ों में भी ईस्ट जोन के खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा. टीम के विराट सिंह ने 2 मैचों में कुल 5 कैच पकड़े और इस मामले में टॉप पर रहे. उनके बाद ईस्ट जोन के ही एरास्वारन ने 3 मैचों में 5 कैच लेकर दूसरा स्थान हासिल किया. वहीं अब्दुल समद ने 2 मैचों में 4 कैच पकड़े और इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर रहे.

साउथ जोन की पहली पारी 336 रन पर सिमटी

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए फाइनल में ईस्ट जोन ने साउथ जोन को मात देकर खिताब अपने नाम किया. ईस्ट जोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान ईशान किशन के 270 रन की दमदार पारी के दम पर 10 विकेट पर 708 रन बनाए. जवाब में साउथ जोन की पहली पारी 336 रन पर सिमट गई, जिससे ईस्ट जोन को 372 रन की बढ़त मिली. दूसरी पारी में भी ईशान किशन ने 80 रन बनाए, जबकि कुनैन कुरैशी ने नाबाद 116 और अनुकूल रॉय ने 64 रन की पारी खेली. इसके बाद ईस्ट जोन ने पारी घोषित कर साउथ जोन के सामने बड़ा लक्ष्य रखा और आखिरकार खिताब अपने नाम कर लिया.

ये भी पढ़ें: Lala Amarnath Birthday: स्वतंत्र भारत के पहले टेस्ट कप्तान थे अमरनाथ, पहला शतक जड़ते ही महिलाओं ने फेंक दिए थे मंगलसूत्र

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola