Rohit Sharma: ‘कोई शहरी बाबू’ गाने पर फिर थिरके रोहित, श्रेयस और शार्दुल ठाकुर, आइकॉनिक डांस का VIDEO वायरल
रोहित, श्रेयस और शार्दुल (फोटो—सोशल मीडिया)
भारतीय क्रिकेटरों रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर और शार्दुल ठाकुर का 'कोई शहरी बाबू' गाने पर थिरकना एक बार फिर चर्चा में है. वायरल डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. 2021 के बाद तीनों ने इस गाने पर फिर से डांस करके फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.
Rohit Sharma, Shardul Thakur, Shreyas Iyer Dance: भारतीय क्रिकेट के मैदान पर अपने अंदाज से फैंस का मनोरंजन करने वाले रोहित शर्मा एक बार फिर अपने मजेदार अंदाज को लेकर चर्चा में हैं. रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर और शार्दुल ठाकुर का पुराना वायरल डांस एक बार फिर देखने को मिला है. ‘कोई शहरी बाबू’ गाने पर तीनों ने अपने पुराने डांस स्टेप्स को रीक्रिएट किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस बार उनके साथ पूर्व भारतीय क्रिकेटर अभिषेक नायर भी नजर आए. वीडियो में सभी जमकर मस्ती करते दिख रहे हैं और फैंस को भारतीय खिलाड़ियों का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है.
फिर दिखा ‘कोई शहरी बाबू’ वाला अंदाज
वीडियो में रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर और शार्दुल ठाकुर उसी अंदाज में डांस करते दिखाई दे रहे हैं, जिसने कुछ साल पहले सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं. तीनों ‘कोई शहरी बाबू’ गाने पर अपने पुराने डांस स्टेप्स करते नजर आए. अभिषेक नायर ने भी इस मस्ती में उनका साथ दिया. दरअसल, यह वीडियो रोहित शर्मा के नए शो ‘फैमिली फुल हाउस विथ रोहित शर्मा’ के प्रमोशन के दौरान बनाया गया है. यह शो 19 सितंबर से सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर स्ट्रीम होगा. शो के प्रमोशनल वीडियो में रोहित के साथ श्रेयस अय्यर, शार्दुल ठाकुर और अभिषेक नायर भी नजर आ रहे हैं.
रोहित, श्रेयस और शार्दुल को मैदान के बाहर भी कई बार मस्ती करते हुए देखा गया है. ऐसे में तीनों का एक साथ डांस करना फैंस के लिए पुरानी यादें ताजा करने वाला पल बन गया. नए वीडियो के सामने आने के बाद 2021 का वह वायरल डांस भी एक बार फिर चर्चा में आ गया है.
ये भी पढ़ें: Rohit Sharma TV Debut: क्रिकेट के बाद टीवी पर दिखेगा ‘हिटमैन’ का नया अंदाज, इस शो से करेंगे डेब्यू
2021 में वायरल हुआ था यह डांस
इस डांस की कहानी साल 2021 से जुड़ी है. न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर में खेले गए टेस्ट मैच से श्रेयस अय्यर ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी. डेब्यू मैच में उन्होंने शानदार शतक जड़ा था.
श्रेयस के इस प्रदर्शन के बाद रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार डांस वीडियो शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी थी. इस वीडियो में रोहित शर्मा के साथ श्रेयस अय्यर और शार्दुल ठाकुर भी नजर आए थे. तीनों ने ‘शहरी बाबू रिमिक्स’ पर एक साथ डांस किया था. रोहित ने पोस्ट के साथ श्रेयस अय्यर को टैग करते हुए ‘All the right moves’ लिखा था. इसके बाद यह वीडियो क्रिकेट फैंस के बीच काफी वायरल हुआ था. अब कई साल बाद उसी अंदाज में तीनों को दोबारा डांस करते देखकर फैंस को पुराना वीडियो याद आ गया है.
रोहित का दिखेगा क्रिकेट से अलग अंदाज
रोहित शर्मा क्रिकेट के मैदान पर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन मैदान के बाहर उनका मजेदार और मस्ती भरा अंदाज भी फैंस को खूब पसंद आता है. स्टंप माइक पर उनकी मजेदार बातें हों या साथी खिलाड़ियों के साथ सोशल मीडिया पर मस्ती, रोहित के ऐसे वीडियो अक्सर चर्चा में रहते हैं.
अब ‘फैमिली फुल हाउस विथ रोहित शर्मा’ में भी फैंस को रोहित का यही हल्का-फुल्का अंदाज देखने को मिलेगा. शो में वह क्रिकेट से अलग एक नए अवतार में नजर आएंगे और सेलेब्रिटीज व दोस्तों के साथ बातचीत और मस्ती करते दिखाई देंगे.
ये भी पढ़ें: Duleep Trophy: दलीप ट्रॉफी का चैंपियन बना ईस्ट जोन, जानें किसने बनाए सबसे ज्यादा रन और किसने लिए सबसे ज्यादा विकेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए