पर्यावरण जन कल्याण मिशन की बैठक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 May 2015 9:03 PM
फोटो फाइल 13पीटीआर-ए में सम्मानित करते लोगपतरातू. स्वयंसेवी संस्था पर्यावरण जन कल्याण मिशन की बैठक होटल शुभम पैलेस में हुई. बैठक में मेन रोड निवासी मनमोहन प्रसाद गुप्ता को राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार स्वर्णकार द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया. स्थानीय लोगों द्वारा श्री गुप्ता को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया […]
फोटो फाइल 13पीटीआर-ए में सम्मानित करते लोगपतरातू. स्वयंसेवी संस्था पर्यावरण जन कल्याण मिशन की बैठक होटल शुभम पैलेस में हुई. बैठक में मेन रोड निवासी मनमोहन प्रसाद गुप्ता को राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार स्वर्णकार द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया. स्थानीय लोगों द्वारा श्री गुप्ता को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया. मौके पर श्री गुप्ता ने जिलाध्यक्ष के रूप में मनोज पाठक, जिला सचिव उदय अग्रवाल, प्रखंड अध्यक्ष राजेश पांडेय, प्रखंड संयोजक संतोष दुबे, पतरातू पंचायत अध्यक्ष संतोष कुमार साव के नामों की औपचारिक घोषणा की. श्री गुप्ता ने कहा कि उनका उद्देश्य पतरातू प्रखंड को प्रदूषण मुक्त बनाना है. पर्यावरण की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता होगा. मौके पर महेंद्र साव, रूचन पांडेय, सुरेश साव, बड़ेलाल उरांव, अशोक दास आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










