ePaper

देवघर हादसा पर बोले सिविल सर्जन- बच्चे का बचना चमत्कार, मृतकों का पोस्टमार्टम करेगी 3 डॉक्टरों की टीम

Updated at : 07 Jul 2024 4:25 PM (IST)
विज्ञापन
deoghar building collapse postmortem of dead rescue operation

देवघर में बिल्डिंग गिरने की सूचना के बाद सुबह 7 बजे सदर अस्पताल पहुंचे सिविल सर्जन. फोटो : प्रभात खबर

Deoghar News: देवघर में 3 मंजिली इमारत गिरने की वजह से 3 लोगों की मौत के बीच एक बच्चा सदर अस्पताल पहुंचा. सिविल सर्जन ने इसे चमत्कार बताया है.

विज्ञापन

Deoghar News: देवघर शहर में बिल्डिंग गिरने की वजह से रविवार को 3 लोगों की मृत्यु हो गई. इन लोगों के पोस्टमार्टम के लिए 3 डॉक्टरों की टीम बनाई गई है. सिविल सर्जन ने यह जानकारी दी. उन्होंने यह भी कहा कि एक बच्चा आया है, उसका बचना चमत्कार है.

7 बजे से सदर अस्पताल में बैठे थे देवघर के सिविल सर्जन

देवघर सदर अस्पताल के सिविल सर्जन ने कहा कि रविवार होने की वजह से आज हमारा ओपीडी बंद है. फिर भी हमने सुबह से 4 डॉक्टरों की टीम को तैनात कर दिया. मैं खुद 7 बजे से यहां बैठा हूं. जो लोग जीवित आ रहे हैं, उनका इलाज चल रहा है.

मृतकों का पोस्टमार्टम कराने की कर रहे हैं व्यवस्था : सिविल सर्जन

देवघर के सिविल सर्जन ने कहा कि अभी एक बच्चा आया. इसे चमत्कार ही कहेंगे कि वह जीवित यहां पहुंचा और समय पर उसका उपचार हो गया. एक महिला है, वह जीवित भी है. उसका पैर टूट गया है. 3 मृत लोगों को यहां लाया गया. उनका पोस्टमार्टम कराने की व्यवस्था कर रहे हैं.

पोस्टमार्टम के लिए बनी 3 सदस्यीय मेडिकल टीम

सिविल सर्जन ने कहा कि पोस्टमार्टम के लिए 3 सदस्यीय मेडिकल टीम का गठन किया गया है. टीम में शामिल डॉक्टरों के नाम डॉ अमरीष ठाकुर, डॉ चितरंजन कुमार पंकज और डॉ रवि रंजन हैं.

देवघर में सुबह-सुबह 3 मंजिली इमारत गिर गई

देवघर में सीता होटल के पास 3 मंजिली इमारत गिर गई. रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया. स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी घटनास्थल पर तैनात कर दिया गया, ताकि मलबे से निकाले गए लोगों को तत्काल जरूरी चिकित्सकीय सुविधा मिल सके.

एंबुलेंस और दमकल की भी बिल्डिंग के पास की गई थी व्यवस्था

उपायुक्त विशाल सागर के निर्देश पर दंडाधिकारियों के साथ स्वास्थ्य विभाग की एम्बुलेंस टीम, दमकल की टीम और पुलिस द्वारा बचाव अभियान चलाया गया. जिला प्रशासन ने घायलों को हरसंभव मदद करने का निर्देश दिया है.

Also Read

Big Breaking News: बाबानगरी देवघर में सुबह-सुबह हुआ बड़ा हादसा, 3 मंजिली इमारत गिरी

Deoghar Building Collapse: देवघर में इमारत गिरने के बाद मची चीख-पुकार, रेस्क्यू में जुटी एनडीआरएफ की टीम

Deoghar Building Collapse: देवघर में 8 घंटे तक कैसे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें PHOTOS

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola