सुरा गांव में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

Updated:
विज्ञापन
सुरा गांव में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

सारठ : घर से लापता युवक का पेड़ से लटका शव मिलने से सनसनी

विज्ञापन

सारठ बाजार. पथरड्डा ओपी क्षेत्र के सुरा गांव में 28 वर्षीय महाप्रसाद यादव का शव घर से करीब दो सौ मीटर दूर एक पेड़ से लटका हुआ मिला. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी. वहीं, घटना को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के रूप में देखा जा रहा है. मृतक के पिता भगीरथ मांझी ने बताया कि महाप्रसाद यादव गुरुवार रात भोजन करने के बाद सो गया था. सुबह जब परिजन उठे तो वह घर में नहीं मिला. काफी खोजबीन के बाद उसका शव घर से लगभग दो सौ मीटर दूर एक पेड़ से लटका हुआ पाया गया. ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारकर घर लाया गया. सूचना मिलने पर पथरड्डा ओपी प्रभारी मोतीराम देवगम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया. पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है. मृतक की पत्नी अर्चना देवी, मां और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वह अपने पीछे तीन वर्षीय पुत्री और छह माह के पुत्र को छोड़ गया है, जिससे परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है. घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से मिलकर सांत्वना दी. इनमें उदयशंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह सहित पथरड्डा मुखिया नंदकिशोर तुरी, पूर्व मुखिया महेंद्र सिंह और नरेश यादव शामिल रहे. ओपी प्रभारी ने बताया कि मृतक की ओर से किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है. पिता के आवेदन के आधार पर यूडी केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है. — गांव में दर्दनाक घटना से मचा कोहराम, पथरड्डा ओपी क्षेत्र के गांव में मातम

विज्ञापन
Ramakant Mishra

लेखक के बारे में

By Ramakant Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola