श्रावणी मेले में सुरक्षित कांवर यात्रा के लिए नगर निगम ने शुरू किया सांड पकड़ने का अभियान

Updated:
विज्ञापन

दो सांड को गाड़ी पर लोड करते कर्मी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए देवघर नगर निगम ने सड़कों पर घूम रहे सांडों को पकड़कर गौशाला भेजने का विशेष अभियान शुरू किया है.

विज्ञापन

देवघर: देवघर नगर निगम की एजेंसी स्नेह एनिमल वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षित कांवर यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सांड पकड़ने का अभियान शुरू किया गया है. यह अभियान रात 10 बजे से रात दो बजे तक चलाया गया. अभियान के दौरान ट्रैकर स्टैंड, मंदिर मोड़, पंडित शिवराम झा चौक और पंडित बीएन झा पथ में घूम रहे आठ सांडों को पकड़कर सुरक्षित रूप से गौशाला भेजा गया.

विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त रजनीश कुमार ने बताया कि श्रावणी मेले के दौरान सांडों के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए उन्हें नियंत्रित किया जा रहा है. सभी सांडों को बारी-बारी से पकड़कर गौशाला भेजा जा रहा है. इससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और सांड भी सुरक्षित रहेंगे.

उन्होंने बताया कि नगर निगम की ओर से पहले से ही आवारा कुत्तों की नसबंदी कर उनकी संख्या नियंत्रित करने का कार्य किया जा रहा है, ताकि लोगों को कुत्तों के आतंक से राहत मिल सके. इस पहल का उद्देश्य पशु कल्याण सुनिश्चित करने के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखना है. अभियान को सफल बनाने में एजेंसी के डॉ. अमानुल्लाह, रमेश कुमार, संतोष कुमार सहित अन्य कर्मी जुटे हुए हैं.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola