देवघर Home Guard Recruitment 2026: 25 सितंबर को विज्ञापन, अक्टूबर में आवेदन संभव
सांकेतिक तस्वीर.
झारखंड गृह रक्षा वाहिनी, देवघर जिला में होमगार्ड के नव-नामांकन की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है. 25 सितंबर को भर्ती विज्ञापन जारी होने की संभावना है, जिसके बाद 11 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे.
देवघर: झारखंड गृह रक्षा वाहिनी, देवघर जिला में गृह रक्षकों के नव-नामांकन की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है. उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देश पर भर्ती प्रक्रिया की तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं. नव-नामांकन के लिए विज्ञापन संख्या 01/2026 जारी करने की प्रक्रिया चल रही है. योग्य और इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन लिये जायेंगे.
25 सितंबर को जारी हो सकता है भर्ती विज्ञापन
प्रशासन की ओर से तैयार कार्यक्रम के अनुसार 25 सितंबर 2026 को गृह रक्षक भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन प्रकाशित किये जाने की संभावना है. विज्ञापन जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार रहेगा.
संभावित कार्यक्रम के मुताबिक 11 अक्टूबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो सकता है. इच्छुक अभ्यर्थी 26 अक्टूबर 2026 की शाम पांच बजे तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे.
100 रुपये देना होगा आवेदन शुल्क
भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के दौरान 100 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा. शुल्क का भुगतान ऑनलाइन पेमेंट गेटवे के माध्यम से किया जायेगा.
अभ्यर्थियों को आवेदन भरते समय सभी आवश्यक जानकारी सावधानीपूर्वक दर्ज करने और निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गयी है.
भर्ती के अगले चरण में होगी शारीरिक जांच
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद नव-नामांकन के अगले चरण में शारीरिक जांच परीक्षा आयोजित की जायेगी. हालांकि, परीक्षा की तिथि और स्थल की घोषणा बाद में की जायेगी.
अभ्यर्थियों को परीक्षा से संबंधित आधिकारिक सूचना का इंतजार करना होगा.
लिखित और तकनीकी जांच की जानकारी बाद में
भर्ती प्रक्रिया में होने वाली लिखित एवं तकनीकी जांच परीक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारी भी बाद में जारी की जायेगी. प्रशासन की ओर से बताया गया है कि इससे जुड़ी सूचनाएं विभिन्न समाचार पत्रों के माध्यम से प्रकाशित की जायेंगी.
अभ्यर्थियों को सलाह दी गयी है कि गृह रक्षक नव-नामांकन से जुड़ी आधिकारिक सूचनाओं और निर्धारित तारीखों पर लगातार नजर रखें, ताकि आवेदन या परीक्षा से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण जानकारी छूट न जाये.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए