बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे मुख्य सचिव अविनाश कुमार, परिवार संग की विधिवत पूजा-अर्चना

Updated:
विज्ञापन

बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे मुख्य सचिव

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड के मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने अपने परिवार के साथ विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की. उन्होंने श्रावणी मेले की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया और श्रद्धालुओं को सुविधा देने के प्रशासन के प्रयासों की सराहना की.

विज्ञापन

झारखंड राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार मंगलवार को अपने पूरे परिवार के साथ विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचे. मंदिर पहुंचने पर उन्होंने अपने पुश्तैनी पुरोहित से संकल्प कराया. इसके बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शीघ्र दर्शनम पथ से गर्भगृह में प्रवेश कर पांच वैदिक पंडितों के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बाबा भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना की. पूजा के उपरांत उन्होंने मां पार्वती, मां काली, मां बगलामुखी तथा लक्ष्मी-नारायण मंदिर में भी दर्शन-पूजन किया. 

विज्ञापन

पूजा के बाद डीसी-एसपी ने किया सम्मानित 

पूजा संपन्न होने के बाद बाबा मंदिर नियंत्रण कक्ष में उपायुक्त सौरभ भुवनिया एवं पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने मुख्य सचिव को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया. इस दौरान मीडिया से बातचीत में मुख्य सचिव ने श्रावणी मेले की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया. उन्होंने कहा कि तैयारियों पर टिप्पणी करने के बजाय धरातल पर दिख रही व्यवस्थाओं को देखना चाहिए. प्रशासन की मेहनत और श्रद्धालुओं के सहयोग का सकारात्मक परिणाम नजर आ रहा है. सरकार का स्पष्ट निर्देश है कि बाबा धाम आने वाले श्रद्धालुओं, दुकानदारों, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए. प्रशासन को संवेदनशीलता के साथ कार्य करना है और छोटी से छोटी परेशानी का भी समाधान सुनिश्चित करना है. 

बांग्ला सावन को लेकर उन्होंने कहा कि किसी भी बड़े आयोजन की शुरुआत में कुछ छोटी-मोटी समस्याएं आती हैं, लेकिन समय के साथ व्यवस्थाएं और बेहतर होती जाती हैं. वर्षभर होने वाली भीड़ के प्रबंधन के संबंध में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यह मंदिर प्रबंधन बोर्ड का सामूहिक विषय है और बोर्ड के सामूहिक निर्णय के बाद ही इस पर कोई टिप्पणी की जा सकती है. 

मंदिर के आसपास अनावश्यक हॉर्न नहीं बजाने की अपील

मुख्य सचिव ने उपायुक्त से यह भी आग्रह किया कि बाबा मंदिर के आसपास आने वाले लोगों से अनावश्यक रूप से वाहनों का हॉर्न नहीं बजाने की अपील की जाए, ताकि श्रद्धालु मंदिर परिसर में गूंज रही शिवधुन का आनंद ले सकें. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कोई निर्देश नहीं, बल्कि जनसहयोग से बाबा नगरी को अधिक शांत, आध्यात्मिक और शिवमय बनाने का प्रयास है. धीरे-धीरे लोगों में यह सकारात्मक आदत विकसित होगी और बाबा धाम का आध्यात्मिक वातावरण और अधिक सुदृढ़ होगा.

ये भी पढ़ें: हुसैनाबाद में ट्रक से 320 किलो गांजा बरामद, डेढ़ करोड़ से अधिक की खेप जब्त

ये भी पढ़ें: JSSC-JPSC नियुक्तियों की CBI जांच हो, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को मिले सजा : चंपाई सोरेन


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola