दिल्ली में आफत की बारिश: जलभराव से सड़कें बनीं तालाब, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

भारी बारिश के बीच पानी से भरी सड़क से गाड़ियां गुजरती हुईं, फोटो पीटीआई

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दिल्ली-एनसीआर में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. राजधानी की सड़कें तालाब में तब्दील हो चुकी हैं, जिससे कई इलाकों में भारी जलजमाव हो गया है. इसके चलते ट्रैफिक की रफ्तार थम गई है और सड़कों पर गाड़ियां रेंगती हुई नजर आ रही हैं.

विज्ञापन

मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश कुमार के अनुसार, स्थिति को देखते हुए सुबह येलो अलर्ट को बदलकर ऑरेंज अलर्ट कर दिया गया है, क्योंकि आगे भी तेज बारिश की संभावना है.

विज्ञापन


सुबह से रुक-रुक कर हो रही बारिश

मौसम के मिजाज की बात करें तो सुबह से ही दिल्ली में काले बादल छाए हुए हैं और रुक-रुक कर तेज बारिश हो रही है. सुबह 8:30 बजे तक दर्ज आंकड़ों के मुताबिक

  • रिज: 37.6 मिमी
  • लोधी रोड: 36.7 मिमी
  • सफदरजंग: 32.4 मिमी
  • आया नगर: 4.0 मिमी
  • पालम: 0.8 मिमी



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola