बेड के अंदर छिपाई लाश, बदबू दबाने को परफ्यूम छिड़कते रहे कातिल, यूपी के ब्लाइंड मर्डर की कहानी सुनकर रह जाएंगे हैरान

Updated:
विज्ञापन

पुलिस गिरफ्त में आरोपी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर का खुलासा हुआ है. प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या कर शव को 24 घंटे तक बेड के नीचे बोरे में छिपाकर रखा गया. हत्यारों ने बदबू रोकने के लिए परफ्यूम का इस्तेमाल किया.

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के हरदुआगंज थाना क्षेत्र में सामने आए ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस के अनुसार, प्रेम प्रसंग के विवाद में एक युवक की हत्या कर उसका शव करीब 24 घंटे तक घर के बेड के नीचे बोरे में छिपाकर रखा गया. बदबू रोकने के लिए आरोपी पूरे दिन परफ्यूम छिड़कते रहे और अगले दिन देर रात शव को बाइक से ले जाकर नहर किनारे फेंक दिया. मामले में महिला, उसके पति और उसके दूसरे प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक अमित का महिला कल्पना से प्रेम संबंध था. घटना वाली रात अमित महिला के घर पहुंचा, जहां पहले से महिला का दूसरा प्रेमी लोकेश मौजूद था. इसी दौरान विवाद बढ़ गया. पुलिस के मुताबिक, महिला ने लोकेश के साथ मिलकर पीछे से फूंकनी से अमित के सिर पर हमला किया. बेहोश होने के बाद उसकी लात-घूंसों से पिटाई की गई, जिससे उसकी मौत हो गई. महिला का पति संजू भी वारदात में शामिल था.

24 घंटे तक बेड के नीचे रखा शव, फिर नहर किनारे फेंका

हत्या के बाद आरोपियों ने शव को बोरे में बांधकर सिंगल बेड के नीचे छिपा दिया. बदबू न फैले, इसके लिए कमरे में लगातार परफ्यूम छिड़कते रहे. अगले दिन देर रात शव को बाइक पर ले जाकर माछुआ नहर के पास फेंक दिया. पुलिस के अनुसार, घटना 30 अप्रैल की रात हुई थी, जबकि 2 मई को शव बरामद हुआ था.

ढाई महीने बाद ऐसे खुला ब्लाइंड मर्डर केस

शुरुआत में शव की पहचान नहीं हो सकी, जिससे मामला पूरी तरह ब्लाइंड मर्डर बना रहा. करीब ढाई महीने बाद मृतक अमित की पहचान होने पर पुलिस ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई. पूछताछ में महिला कल्पना ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने हत्या की पूरी साजिश का खुलासा करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

Also Read: बैराज से बढ़ा पानी का डिस्चार्ज, प्रयागराज में DM ने तटवर्ती इलाकों को किया अलर्ट


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola